फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Siege of EO

ईओ का घेराव

Thu, 04 Jun 2015 01:27 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
Siege of EO
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं 16 काली महाल में विकास कार्यों में 
विज्ञापन
अनियमितता व कार्य अधूरा रहने पर भी भु्गतान किये जाने से नाराज वार्डवासियों ने बुधवार की दोपहर अधिशासी अधिकारी का घेराव किया और उन्हें ज्ञापन सौंपा। साथ ही इस मामले में जांच न होने पर आंदोलन व्यापक करने की चेतावनी दी।


इस दौरान वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि वार्ड नं 16 काली महाल में  रहीम  के मकान से लेकर भरत पाल के मकान तक के बीच चौड़ी नाली का निर्माण नगर पालिका परिषद द्वारा नहीं कराया गया है। इससे टूटी फूटी नाली का पानी सड़क पर बहने लगता है। जबकि तीन जून को सभासद के द्वारा  कार्य को संतोषजनक बताकर संबंधित ठेकेदार को भुगतान करने के लिए लिखित पत्र  दे दिया गया।

वहीं काली महाल में गंदा नाला रोड नरोत्तम व विनय  प्राइमरी स्कूल  व मोती के मकान के पास इंटर लाकिंग पिच रोड के निर्माण के  लिए विज्ञापन  प्रकाशित हुआ था। जिसके पूर्ण निर्माण के बाद चेयरमैन रेखा जायसवाल का  शिलापट्ट लगा दिखाया गया है। लेकिन वहां पर  ऐसा कोई कार्य अभी तक नहीं हुुआ है।


विकास कार्य पूर्ण न होने से नाराज वार्डवासियों ने  क्षेत्रीय सभासद पर  विकास कार्यों में लापरवाही व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।  इस संबंध में बुधवार  को नगर पालिका परिषद में पहुंचकर रमेश चन्द्र सिंह  का घेराव कर ज्ञापन  सौंपा। इस दौरान संदीप बरनवाल, संजीव लाल, अशोक  कुुमार, विश्वजीत गुप्ता,  क्यामुद्दीन आदि रहे।
, बीरू रावत, सैयद नियाज आदि उपस्थित  रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed