{"_id":"3be9c35c0cad1f3a166dda48c0c69f4d","slug":"siege-of-eo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ का घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ का घेराव
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं 16 काली महाल में विकास कार्यों में
विज्ञापन
अनियमितता व कार्य अधूरा रहने पर भी भु्गतान किये जाने से नाराज
वार्डवासियों ने बुधवार की दोपहर अधिशासी अधिकारी का घेराव किया और उन्हें
ज्ञापन सौंपा। साथ ही इस मामले में जांच न होने पर आंदोलन व्यापक करने की
चेतावनी दी।
इस दौरान वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि वार्ड नं 16 काली महाल में रहीम के मकान से लेकर भरत पाल के मकान तक के बीच चौड़ी नाली का निर्माण नगर पालिका परिषद द्वारा नहीं कराया गया है। इससे टूटी फूटी नाली का पानी सड़क पर बहने लगता है। जबकि तीन जून को सभासद के द्वारा कार्य को संतोषजनक बताकर संबंधित ठेकेदार को भुगतान करने के लिए लिखित पत्र दे दिया गया।
वहीं काली महाल में गंदा नाला रोड नरोत्तम व विनय प्राइमरी स्कूल व मोती के मकान के पास इंटर लाकिंग पिच रोड के निर्माण के लिए विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। जिसके पूर्ण निर्माण के बाद चेयरमैन रेखा जायसवाल का शिलापट्ट लगा दिखाया गया है। लेकिन वहां पर ऐसा कोई कार्य अभी तक नहीं हुुआ है।
विकास कार्य पूर्ण न होने से नाराज वार्डवासियों ने क्षेत्रीय सभासद पर विकास कार्यों में लापरवाही व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस संबंध में बुधवार को नगर पालिका परिषद में पहुंचकर रमेश चन्द्र सिंह का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संदीप बरनवाल, संजीव लाल, अशोक कुुमार, विश्वजीत गुप्ता, क्यामुद्दीन आदि रहे।
, बीरू रावत, सैयद नियाज आदि उपस्थित रहे।