फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sidullah proved his talent

सईदुल्लाह ने प्रतिभा का मनवाया लोहा

Mon, 12 Oct 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 12 Oct 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
Sidullah proved his talent
पानी पर चलने वाला रिक्शा बनाकर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम के हाथों
विज्ञापन
पुरस्कृत होने वाले बिहार के सईदुल्लाह 75 साल की उम्र में साइकल से भारत भ्रमण पर निकले हैं।

 सईदुल्लाह ने पुरस्कार जरूर जीते, लेकिन उन्हें आर्थिक मदद नहीं मिली। इसके बावजूद आईआईटी खड़गपुर के कार्य परिषद के मानद सदस्य सईदुल्लाह ने हार नहीं मानी और अब देश में घूमकर शिक्षा को बढ़ावा दे रहे हैं। पिछले चार दिनों से वे नियामताबाद में रुक कर निजी स्कूल में बच्चों को जानकारी बांट रहे हैं।


 बिहार के चंपारण जिले के जटवा निवासी सईदुल्लाह ने उच्च शिक्षा तो हासिल नहीं की, लेकिन वर्ष 1974 में जब चंपारण में भीषण बाढ़ आई, तो उन्होंने सामान्य साइकल के माडल में बदलाव कर उसे पानी पर चलने वाला रिक्शा बना दिया। इतना ही नहीं, 1977 में हाथ से चलने वाला सैनो वाटर पंप बनाया। इससे एक घंटे में दस हजार लीटर पानी निकलता है।

इसी साल बांस से वाटर फिल्टर बनाया। 1980 में उन्होंने पंपिंगसेट से चलने वाला ट्रैक्टर भी बनाया। इन कार्यों के लिए वह 44 एकड़ पुश्तैनी जमीन बेच चुके हैं।


सईदुल्लाह को 1994 में चंपारण के तत्कालीन डीएम सम्मानित कर चुके हैं। 1995 में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू यादव ने पटना में सम्मानित किया। इसी वर्ष सोनपुर मेले में बिहार के राज्यपाल एआर किदवई ने भी सम्मानित किया था।

1998 में तत्कालीन मानव संसाधन मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने सईदुल्लाह को सम्मानित किया और केंद्रीय टीम ने सईदुल्लाह की उपलब्धियों का अवलोकन किया।


 वर्ष 2005 में मिसाइल मैन तत्कालीन राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने अहमदाबाद में उनको सम्मानित किया।
उनकी उपलब्धियों के लिए खड़गपुर आईआईटी ने उनको मानद सदस्य घोषित किया है, लेकिन आर्थिक मदद न मिलने से सईदुल्लाह परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed