{"_id":"5ebc22b48ebc3e908c641632","slug":"short-circuit-fire-in-transformer-telephone-cable-burnt-chandauli-news-vns5247628101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में शार्ट-सर्किट से लगी आग, टेलीफोन का केबल जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में शार्ट-सर्किट से लगी आग, टेलीफोन का केबल जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडाव स्थानीय चौराहे पर लगे तीन ट्रांसफार्मर से निकले तार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से ट्रांसफार्मर के समीप रखे दुकान और टेलीफोन विभाग के केबल जल गए। इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग बुझाई।
स्थानीय चौराहे पर 630 केवी और 400 केवी के तीन ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।
ट्रांसफार्मर के समीप चाय पान की गुमटी थी और कुछ दिन पहले बीएसएनएल ने अपने केबल यही छोडे हैं। बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे ट्रांसफार्मर के केबल के शार्ट करने से निकली चिंगारी से केबल में आग लग गई। देखते देखते ट्रांसफार्मरों क सभी केबल जलने लगे और ट्रांसफार्मर के नीचे रखे टेलीफोन विभाग के केबल के साथगुमटी जलने लगी।
आग की ऊंची लपटे उठती देख आस पास के लोगों ने शोर मचाया और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने प्रयास कर आग बुझाई। इसके बाद बिजली विभाग ने राहत की सांस ली। इस मौके पर एक्सईएन प्रवीन कुमार सिंह, जेईई संतोष कुमार, एसडीओ फारूक, जावेद आदि रहे।