{"_id":"61fed1a0a8a9b97a6e1a968e","slug":"short-circuit-fire-chandauli-news-vns6370206162","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी मकान में आग, हजारों के सामान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी मकान में आग, हजारों के सामान जले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। नगर के रविनगर मुहल्ले में एक निजी अस्पताल के समीप रिहायशी मकान में बिजली के शार्ट सर्किट से शनिवार की दोपहर में आग लग गई। इस घटना से इलाके अफरा तफरी मच गई। परिवार के सदस्यों के साथ आस पास के लोगों ने अस्पताल में लगे फायर उपकरण की मदद से आधे घंटे के प्रयास से आग बुझाई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड भी पहुंची। हालांकि तब तक आग बुझ चुकी थी।
रविनगर में तीन मंजिला मकान संख्या 307 में ग्राउंड फ्लोर पर राजीव कुमार यादव रहते हें, पहली मंजिल पर सरदार राणा सिंह और दूसरी मंजिल पर सरदार सम्मी सिंह परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। शनिवार की दोपहर में डेढ़ बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। जब तक परिवार के लोग कुछ समझते आग ने विकराल रूप ले लिया। यह देख तीनों मंजिल पर रहने वाले लोग शोर मचाते हुए बाहर भागे। वहीं आस पास के दुकानदार और घरों में भी अफरा तफरी मच गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया और स्वयं भी आग बुझाने लगे। निजी अस्पताल में आग बुझाने के लिए पाइप लगी हुई थी। लोगों ने उसी पाइप के सहारे पानी फेंक कर आग बुझाई। आधे घंटे के प्रयास से आग बुझी। इस बीच फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। राजीव कुमार यादव ने बताया कि आग से पलंग, फर्नीचर, गद्दा सहित हजारों रुपये मूल्य का सामान जला है।