{"_id":"627c042f5b0dc96c6f630a43","slug":"shops-will-not-be-broken-on-the-side-of-gt-road-in-pddu-nagar-chandauli-news-vns652990935","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीडीयू नगर में जीटी रोड के किनारे नहीं टूटेगी दुकानें, बनेगा फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीडीयू नगर में जीटी रोड के किनारे नहीं टूटेगी दुकानें, बनेगा फ्लाईओवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। जिले का एकमात्र नगर पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में जीटी रोड के किनारे की दुकानें नहीं टूटेगी। सुभाष नगर से अलीनगर तिराहा तक ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग के मंत्री जतिन प्रसाद से मिलकर यह प्रस्ताव दिया है। इस पर पीडब्लूडी मिनिस्टर ने साकारात्मक रुख दिखाया है।
विधायक रमेश जायसवाल ने जतिन प्रसाद से मिलकर बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर जिले का मुख्य बाजार है। लगातार बढ़ रही आबादी के कारण यहां जीटी रोड पर जाम की समस्या विकराल हो गई है। स्थिति यह है कि सड़क पर वाहन से दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। कहा कि बिहार, बंगाल, झारखंड आदि राज्यों से अधिकतर लोग नगर में जीटी रोड से होकर वाराणसी जाते हैं। इसके साथ ही एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की निर्वाण स्थली भी रेलवे स्टेशन के समीप है। नगर से आठ किमी दूर पडाव पर पंडितजी की स्मृति में ऽ पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल और संग्रहालय का निर्माण हुआ है। यह पर्यटन व संगठनिक दृष्टिकोण से दर्शनीय स्थल है। यहां प्राय: अति विशिष्ट जनों का आवागमन पीडीडीयू जंक्शन पर लगा रहता है। वर्तमान में पड़ाव से सुभाष पार्क तक सिक्स लेन व उसके आगे मार्केट में फोर लेन के लिए लगभग 350 करोड़ रुपए की निविदा प्रस्तावित है। ऐसे में सुभाष पार्क से अलीनगर तिराहा तक उपरगामी सेतु बनवाने के लिए निर्देश दें। यदि संभव हो तो इसी प्रस्तावित निविदा में पुल के लिए धनराशि बढ़ाकर इसके निर्माण को सड़क के साथ - साथ ही पूर्ण कराने की कृपा करें। इससे जाम और दुर्घटना से जन - मानस को मुक्ति मिल सके।