{"_id":"615201048ebc3e058b3518bc","slug":"shops-kept-open-vehicles-kept-on-display-in-support-of-bharat-bandh-chandauli-news-vns614075489","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन पर खुली रहीं दुकाने, चलते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन पर खुली रहीं दुकाने, चलते रहे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद के आह्वान का असर जिले में नहीं दिखा। दुकानें खुली रहीं और वाहन चलते रहे। किसान यूनियनों और वामपंथी संगठनों ने जुलूस निकाला, सभा की और अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान केंद्र सरकार को पूंजीपतियों की सरकार बताया। कहा कि कृषि कानूनों से किसान बर्बाद हो जाएंगे।
पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील के किसान, मजदूर, नौजवान और महिला संगठनों ने चकिया तिराहे से भारत बंद के समर्थन में जुलूस निकाला। बाजार का भ्रमण कर नए कृषि कानूनों को रद्द करने, श्रम कानूनों को वापस लेने, बढ़ती, महंगाई पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं खाद्य पदार्थों की कीमत पर अंकुश लगाने, राष्ट्रीय संपत्ति को निजी हाथों में देने का विरोध किया। इसके पूर्व हुई सभा में कन्हैया यादव ने कहा कि जब तक किसानों एवं मजदूरों की धमनियों में खून रहेगा तब तक कृषि कानूनों का विरोध जारी रहेगा। इस दौरान गुलाब चंद, ठाकुर प्रसाद, रामप्यारे यादव, रामदुलार बिंद, बुधिराम, सतीश, चरणदास, कमलेश, जैनुल आब्दीन, लालचंद, नंदू, प्यारेलाल, जालंधर, अनिता कुमार, सरिता देवी, जोखू प्रसाद बिंद, कमलेश रहे।
चकिया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर नगर में संयुक्त वामदल, भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मां काली के पोखरे पर एकत्र होकर जुलूस निकाला। सहदुल्लापुर तिराहा, कोतवाली होते हुए गांधी पार्क परिसर में पहुंचकर जुलूस सभा में परिवर्तित हो गई। इस दौरान सुरक्षा के लिए पीएसी तैनात रही। सभा में वामपंथी नेताओं ने कहा कि खेत, खेती और किसान बचाने, रोजगार, मान सम्मान का प्रश्न अब राजनीतिक मुद्दा बन गया है। सभा में लालचंद यादव, अजय राय, सुखदेव मिश्र, राम अचल यादव, अनिल पासवान, विजई राम, शिव नारायण बिंद, राम दुलारे बनवासी, रमेश चौहान, शिव मूर्ति राम, राम अवध सिंह ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता परमानंद मौर्य ने और संचालन शंभूनाथ यादव ने किया।
विज्ञापन
सकलडीहा। किसान यूनियन और भाकपा माले ने कस्बे में जुलूस निकाला। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, रामअवतार सिंह, मनोज यादव, रामाश्रय प्रजापति, प्रेम नारायण मौर्य, राजबहादूर सिंह, रमेश राय, शशिकांत सिंह, श्रवण कुशवाहा, मंगल राजभर, विजयी राय, कृष्णा रहे। इसके पूर्व एसडीएम अजय मिश्रा, तहसीलदार डॉ. वंदना मिश्र, सीओ रामवीर सिंह, कोतवाल संजीव मिश्रा दल बल सहित चक्रमण करते रहे।
धानापुर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के बैनर किसानों ने कस्बा स्थित शहीद पार्क के सामने धरना दिया। धरना के बाद किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष सत्येन्द्र विक्रम सिंह को सोंपा। इस मौके पर शेेषनाथ यादव, अंजनी तिवारी, अंगद यादव, जवाहिर यादव, जिऊत पाल, गुड्डू शर्मा, रामअवध यादव, त्रिलोकी यादव, राधेश्याम पाल, वंशनारायण यादव, राजदेव यादव रहे।