{"_id":"611007758ebc3e7a807a803c","slug":"shiv-sena-district-president-shaved-against-police-harassment-shiv-sainiks-protest-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में शिवसैनिकों का विरोध: पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ शिवसेना जिलाध्यक्ष ने कराया मुंडन, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में शिवसैनिकों का विरोध: पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ शिवसेना जिलाध्यक्ष ने कराया मुंडन, जानें पूरा मामला
Sun, 08 Aug 2021 10:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:03 PM IST
सार
चंदौली शिवसेना जिलाध्यक्ष अजय पासवान ने रविवार को मुंडन कराया। उन्होंने क्राइम ब्रांच के दोषी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मंडन कराते शिवसेना के जिलाध्यक्ष अजय पासवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेस के चंदौली जिले में क्राइम ब्रांच कर्मियों द्वारा शिवसेना जिलाध्यक्ष अजय पासवान के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे शिव सैनिकों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी व्याप्त है। रविवार को शिव सैनिकों ने मुंडन कराकर अपना विरोध प्रकट किया। उन्होंने चेताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संगठन के लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
शिवसेना जिलाध्यक्ष अजय पासवान के कहा कि 27 जुलाई को नगर के गंगा रोड पर क्राइम ब्रांच कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की थी। इस दौरान उनकी सिखा को पकड़कर मारा गया। जिसका विरोध करने पर लोगों ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी मामले की लीपापोती करके दोषी पुलिस कर्मियों को बचाने में लगे हैं। जबकि 30 जुलाई को मामले की जांच के लिए उन्हें संगठन के माध्यम से प्रार्थना पत्र सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि वाराणसी मंडल के पदाधिकारियों को पुलिस दमन की घटना से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
मंगलवार को मंडलीय पदाधिकारी मामले की जांच के लिए जिले में आ रहे है। इसके बाद आगे की रणनीति तय होगी। इस दौरान चंद्रमोहन सिंह, अशोक, रामाश्रय तिवारी, राजन सिंह, प्रदीप तिवारी, अजय साहनी, श्रीकांत गुप्ता, दीपक पासवान, संजय मौर्य, अशोक पाल मौजूद रहे।