फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seven injured, one serious in auto and bike collision

ऑटो व बाइक की टक्कर में सात घायल, एक गंभीर

Mon, 30 May 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Seven injured, one serious in auto and bike collision
कोतवाली क्षेत्र के चकिया-अहरौरा मार्ग स्थित मुरारपुर मोड पर सोमवार को ऑटो व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार तीन सहित सात लोग घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कोतवाली क्षेत्र के सदापुर गांव निवासी मदन (57) की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के भभौरा गांव निवासी राम भजन के यहां शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए धानापुर थाना क्षेत्र के देहरिया गांव निवासी संतोष (30), फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के खैरागढ़ गांव निवासी हिमांशु (25) व देवेश 23 आए थे। तीनों एक बाइक पर सवार होकर चकिया की ओर से तेज गति से आ रहे थे। इसी दौरान मुरारपुर मोड पर सवारी लेकर जा रहे ाटो ब्रेकर के के कारण धीमी हो गई। इससे तेज गति के कारण बाइक की ऑटो से भिडंत हो गई। टक्कर में तीनों बाइक सवारों के अलावा टेंपो में सवार याअत्री अहरौरा थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी ममता देवी (25), चकिया कोतवाली क्षेत्र के सदापुर गांव निवासी मदन (57), मुजफ्फरपुर गांव निवासी चिंता देवी (25) व गरला गांव निवासी टेंपो चालक उमेश श्रीवास्तव घायल हो गए। सूचना मिलने पर रामपुर चौकी इंचार्ज गिरीश चंद्र राय व चकिया चौकी इंचार्ज हरिकेश कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को एंबुलेंस से चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां मदन की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed