फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Service road jammed due to postal parcel vehicle

डाक पार्सल वाहन के कारण सर्विस रोड पर लगा जाम

Tue, 08 Feb 2022 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Service road jammed due to postal parcel vehicle
चंदौली जिला मुख्यालय पर आए दिन लग रहा है भीषण जाम
विज्ञापन

चंदौली। जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या दिन प्रतिदिन विकराल होती जा रही है। यहां पार्किंग का अभाव होने के साथ-साथ सर्विस रोड पर बेतरतीब खड़े वाहनों से जाम की समस्या हर दिन उत्पन्न हो जा रही है, जिससे लोगों को घंटों जाम का दंश झेलना पड़ रहा है। सोमवार को डाक पार्सल वाहन को बीच सड़क पर खड़ा करके कर्मचारी डाक पार्सल उतारने लगे, जिससे डाकघर के बाहर भीषण जाम लग गया। वहां स्थिति यह थी कि सर्विस रोड जाम होने से छोटी पुलिया में कई दर्जन बाइक वाले फंस गए, जिसके फलस्वरूप दूसरे लेन में सर्विस रोड पर वाहनों की कतार लग गयी। यह सब कुछ डाकघर से बिल्कुल सटे चंदौली कस्बा पुलिस चौकी के पास हुआ, लेकिन पुलिस कर्मी जमा को हटाने की बताय सड़क किनारे शिथिल खड़े मिले। आसपास के लोगों का आरोप था कि आए दिन डाक पार्सल का वाहन बीच सड़क पर खड़ा कर दिया जाता है, जिससे जाम की समस्या पैदा हो जाती है। सरकारी वाहन होने के कारण पुलिस भी कुछ नहीं कहती। जबकि पुलिस चौकी के बगल में काफी ज्यादा जगह है जहां उक्त वाहन को खड़ा करके पार्सल उतारा और चढ़ाया जा सकता है। बावजूद इसके कर्मचारी मनमानी करते है। इसके अलावा कुछ लोग अपनी बाइक व कार को भी सर्विस रोड पर खड़ा करके चले जाते हैं, जिससे जाम की समस्या पैदा हो जाती है। सोमवार को चंदौली स्थित इलिया मोड़, शंकर मोड़, सकलडीहा रोड के तिराहे के साथ सदर तहसील के पास जाम की स्थिति प्रतिदिन लग जाती है। इससे लोगों को तमाम तरह की परेशानियों का दंश झेलना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed