फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sensation on finding body of tent practitioner in canal

नहर में टेंट व्यवसायी का शव मिलने से सनसनी

Sun, 30 May 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sensation on finding body of tent practitioner in canal
सकलडीहा। चंदौली सदर कोतवाली के दिघवट गांव के नहर में शनिवार की सुबह टेंट व्यवसायी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। टेंट व्यवसायी शुक्रवार की सुबह घर से बाहर निकला था। सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

दिघवट गांव के दूधनाथ राजभर के चार पुत्र दिनेश, रमेश, विजय और डब्बल राजभर है। तीसरे नंबर के पुत्र विजय राजभर (32) टेंट का कारोबारी था। शुक्रवार की सुबह विजय राजभर 11 बजे घर से कहीं बाहर काम के सिलसिले में गया था। देर रात तक घर वापस नहीं आने पर परिवारजन परेशान हो गए। शनिवार सुबह खेत जा रहे किसानों ने नहर में विजय राजभर का शव देखा तो हैरान हो गए। थोड़ी ही देर में वहां भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे सदर सीओ और कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये जिला अस्पताल भेजवाया। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा है। इस संबंध में सीओ सदर राजबीर सिंह ने बताया कि परिजनों से मालूम हुआ कि कारोबारी को कभी कभी चक्कर आता था। इसकी दवा चल रही था। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

सकलडीहा। टेंट व्यवसायी विजय राजभर एक सरल स्वभाव का व्यक्ति था। गांव में किसी भी व्यक्ति से कोई विवाद नही था। अचानक विजय राजभर की शव मिलने की सूचना पर पत्नी लीलावती, आठ वर्षीय पुत्र सचिन और पिता दूधनाथ राजभर, बड़ा भाई दिनेश, रमेश और छोटा भाई डब्बल का रो रो कर हाल बेहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकलडीहा। चंदौली सदर कोतवाली में लगातार मौत की घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पूर्व प्रधान अमड़ा रमेश राम की मौत का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि शनिवार की सुबह दिघवट गांव में टेंट व्यवसायी का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है। इसके पूर्व में भी एक किसान की खून से लथपथ शव नहर पुलिया के पास से मिला था।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि अमड़ा गांव के पूर्व प्रधान रमेश राम 24 मई को फोन पर बात करते हुए घर से निकल गये थे। रातभर कोतवाली नही पहुंचने पर दूसरे दिन परिजन कोतवाली पहुंचकर कोतवाल को अवगत कराया। साथ ही इस संबंध में लिखित तहरीर दिया गया। लेकिन पुलिस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। बाद में सुल्तानपुर जनपद के देहात कोतवाली में पूर्व प्रधान की शव मिलने से सनसनी फैल गयी। जिसे लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। शनिवार की सुबह दिघवट गांव में टेंट व्यवसायी का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। इसके कुछ माह पूर्व दिघवट गांव के एक किसान की नहर पर ईंट से कूंचकर हत्या कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed