फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Senior section engineer dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से सिनियर सेक्शन इंजीनियर की मौत

Mon, 23 May 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Senior section engineer dies after being hit by train
अरूण दिक्षित, (फाइलफोटो) - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के ईस्ट रिसिविंग केबिन के समीप सोमवार की सुबह काम करते समय पीडब्ल्यूआई साउथ इंचार्ज सीनियर सेक्शन इंजीनियर एके दीक्षित (56) की यात्री ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना से रेलकर्मियों में खलबली मच गई। सूचना पाकर मंडल स्तरीय अधिकारियों की टीम पहुंच गई। वहीं यूनियन नेता भी पहुंच गए। मूल रूप से इटावा के रहने वाले अरुण कुमार दीक्षित नगर के सेंट्रल कॉलोनी में एईएन ऑफिस के समीप रेलवे क्वार्टर में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। सोमवार की सुबह वे ड्यूटी पर गए थे। वे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के ईस्ट रिसिविंग केबिन (नसीरपुर पट्टन गांव के समीप) सुबह साढ़े 11 बजे काम कर रहे थे। इसी बीच अमृतसर से सियालदह जा रही जलियावाला बाग एक्सप्रेस आ गई। काम में मशगूल एसएसई एके दीक्षित ट्रेन देख नहीं पाए और चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह देख साथ में काम कर रहे रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा तीन के संयुक्त सचिव सीबी राय ने इसकी सूचना सीनियर डीईएन को दी। एसएसई की मौत की सूचना पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अतुल कुमार के साथ इंजीनियरिंग विभाग के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यहां यूनियन नेताओं ने इस घटना को रेलवे की लापरवाही मानते हुए अधिकारियों से सभी पीडब्ल्यूआई पर लगे चार्ज शीट को वापस लेने की मांग की ताकि वे बिना किसी तनाव के काम कर सकें। इस पर अधिकारियों ने हामी भरी। इसके बाद सूचना पाकर अलीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान एसपी सिन्हा, रमेश सिंह, जय प्रकाश राय, एके भारती, रामकेश मीणा, संजय शर्मा रहे।

पीडीडीयू रेलवे के ईस्ट रिसिविंग के पास रेलकर्मी की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद

पीडीडीयू रेलवे के ईस्ट रिसिविंग के पास रेलकर्मी की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed