फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   selling of Chinese Mnje

चोरी छिपे बेच रहे हैं चाइनीज मंझे

Wed, 13 Jan 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 13 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
selling of Chinese Mnje
रोक के बावजूद जिले में चाइनीज मंझा चोरी छिपे बिक रहा है।
विज्ञापन


यह अलग बात है कि खुलेआम न बेचकर मांगने के बाद वे इसे दे रहे हैं। वहीं मकरसंक्रांति नजदीक आते ही पतंग की बिक्री तेज हो गई है। बाजार में पतंग,  मंझा, तांत, परेता आदि की बिक्री तेज हो गई है। पतंग की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुट रही है।
एक माह पहले से ही बच्चे पतंग खरीद कर पतंगबाजी का आनंद लेते रहते हैं।

आसमान में रंग बिरंगे पतंगे दिख रही हैं वहीं गलियों, चौराहों पर बच्चे भक्काटा का शोर मचा रहे हैं। जैसे जैसे मकरसंक्रांति नजदीक आ रही है पतंगों की दुकान पर तरह तरह की वैरायटी दिखने लगी है।

इस वर्ष पतंग की कीमत कुछ बढ़ी है लेकिन युवाओं के उत्साह में कमी नहीं आयी है। पिछले दिनों प्रशासन ने चाइनीज मंझों पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से बाजार में चाइनीज मंझे गायब हुए हैं, लेकिन दूकानों पर अभी भी चोरी छिपे मंझे बिक रहे हैं। हालांकि जिले में अब तक चाइनीज मंझों से कोई दुर्घटना नहीं हुई है लेकिन प्रशासन इस पर नजर रखे हुए है।

बावजूद इसके युवाओं की पहली पसंद चायनीज मंझा ही है। बाजार में खुले में मोटा और पतला मंझा बिक रहा है। इसकी कीमत क्रमश: पांच सौ और छह सौ रुपये है। चाइनीज मांझा चोरी छिपे एक से डेढ़ हजार रुपये अंटा बिक रहा है। बाजार में पतंग एक रुपये से सात रुपये तक मिल रही है।

इसमें भी बेन टेन, छोटा भीम, ऐश्वर्य राय, सनी लियोनी, कंगना, ऋतिक रौशन के चित्र वाली पतंग के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सचिन तेंदुलकर के फोटो वाली पतंग लोगों की पसंद हैं। बाजार में तांत दस से सौ रुपये तक मिल रहा है। इस संबंध में एसपी अमित वर्मा ने बताया कि चाइनीज मंझों की बिक्री पर पूरी तरह रोक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed