{"_id":"6260534979a9bc12d650eeed","slug":"seek-cooperation-from-religious-leaders-to-maintain-peace-in-festivals-chandauli-news-vns6493579185","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों में शांति बनी रहे, इसके लिए धर्मगुरुओं से मांगा सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों में शांति बनी रहे, इसके लिए धर्मगुरुओं से मांगा सहयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। जिले में त्योहारों पर शांति व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए एसपी अंकुर अग्रवाल ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में हिंदू व मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। इस दौरान एसपी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी से सहयोग मांगा। लोगों से आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने व बेवजह भीड़ न जुटाने की अपील की।
एसपी ने कहा कि जिले में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान देने की बजाए इसकी तह तक जानकारी करें। किसी तरह के उपद्रव करने व अशांति फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखते हुए पुलिस कार्रवाई करेगी। उन्होंने धर्मगुरुओं से किसी भी धार्मिक स्थल पर बेवजह भीड़ न जुटने देने की अपील की। साथ ही लोगों को भी जागरूक करें। कहा कि शासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन कराने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। इसलिए कोई भी ऐसा काम न करें जिससे सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचे। बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। वाट्सएप, फेसबुक पर किसी तरह का भ्रामक या भड़काउ पोस्ट कदापि न साझा करें। ऐसा करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
थानाध्यक्षों को निगरानी का दिया निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने सभी सीओ व थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में चक्रमण करने का निर्देश दिया है। कहा कि सभी एसओ व हल्का इंचार्ज क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखें। उपद्रवियों व अवांछनीय तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीण इलाकों में सूचना तंत्र को विकसित करें। वहीं सभी थानों में संभ्रांतजनों के साथ बैठकें कर शासन की गाइडलाइन से अवगत कराएं। लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।