फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seeds, were, distributed, to, farmers

किसानों में बांटे गए गेहंू के बीज

Fri, 12 Dec 2014 02:05 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला Updated Fri, 12 Dec 2014 02:05 AM IST
विज्ञापन
Seeds, were, distributed, to, farmers
इसमें भैसा के 100 और बसौरी के कुल 140 किसानों को गेंहू के बीज विभाग की
विज्ञापन
ओर से दिए गए। किसानों को बीज मुहैया कराने के बाद उन्नतशील प्रजाति के बीज के गुणवत्ता की जानकारी दी।


इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी कमलजीत सिंह ने बिसौरी गांव के किसानों से कहा कि न्यूटी फार्म योजना के तहत एचडी 2967 गेहूं के बीज में कुपोषण दूर करने की क्षमता है। इस गेहूं को खाने और बीज के लिए इस्तेमाल करें। इसकी अच्छी पैदावार के साथ ही इसमें पोषक तत्वों की अधिकत्ता भी है।

 यह 135 से 140 दिन में तैयार हो जाता है। इसमें नमी की कमी और अधिकत्ता होने के बाद भी इसकी अच्छी उपज होती है। ग्राम प्रधान रामा सिंह ने कहा कि कृषि विभाग और जिलाधिकारी की पहल से हमारे गांव के किसानों को जो बीज मिला है, उसका लाभ किसान अवश्य उठाएंगे।

इस अवसर पर धनजंय सिंह, सदानंद पांडेय, कमलेश, आनंद सिंह, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर राजकीय बीज केंद्र से भैसा गांव के किसानों को भी बीज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed