{"_id":"619554b85ce6922a9a00a83f","slug":"secretaries-reprimanded-for-negligence-in-housing-construction-chandauli-news-vns6230296132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आवास में लापरवाही पर सीडीओ ने सचिवों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आवास में लापरवाही पर सीडीओ ने सचिवों को लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास निर्माण में लापरवाही पर सचिवों को लगी फटकार
मुख्य विकास अधिकारी ने वनवासी बस्तियों का जाना हाल
नौगढ़ के कई गांवों में पूरे पैसे मिल जाने के बाद भी अधूरे मिले आवास
सचित्र -
संवाद न्यूज एजेंसी
नौगढ़। मुख्य विकास अधिकारी अजितेंद्र नारायण सिंह ने बुधवार को विकास खंड नौगढ़ में मुख्यमंत्री आवास निर्माण कार्यों की हकीकत जानने गंगापुर और देवदत्तपुर के वनवासी बस्तियों में पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री आवासों को अधूरा देख पंचायत सचिवों को फटकारा और कार्रवाई की चेतावनी दी।
मुख्यमंत्री आवासों के निर्माण में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त हुए उन्होंने खंड विकास अधिकारी सुदामा यादव को 30 नवंबर तक निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा। सीडीओ ने कुछ आवासों का छत नहीं ढाले जाने पर सेक्रेटरी आशुतोष सिंह को फटकार लगाई। उन्होंने अपूर्ण आवासों को एक सप्ताह में पूर्ण कराने का निर्देश दिया। पंचायत सचिव महेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि देवदत्तपुर गांव में 38 वनवासियों के मुख्यमंत्री आवास निर्माण कराने के लिए खाते में धनराशि प्रेषित की जा चुकी है। 11 लाभार्थियों का छत लेवल तक निर्माण पूर्ण हो चुका है जबकि 27 वनवासी वन भूमि में निवास करते हैं, जिसके कारण निर्माण कराने में विलंब हो रहा है। सीडीओ ने कहा कि आवास की दूसरी किस्त लाभार्थियों के खाते में भेजने में कोई कोताही न बरती जाए। गंगापुर गांव में आवास के नाम पर पूर्व प्रधान फुलगेंद खरवार के द्वारा पैसा वसूली की शिकायत पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा, और देने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी सुदामा यादव, पंचायत सचिव आशुतोष कुमार, पंचायत सचिव महेंद्र मौर्य व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।