फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Secondary schools will now have their own website

माध्यमिक स्कूलों की अब अपनी होगी वेबसाइट

Wed, 16 Feb 2022 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Secondary schools will now have their own website
कंदवा। डिजिटल लिटरेसी के तहत अब सभी माध्यमिक विद्यालयों की अपनी वेबसाइट होगी। इसमें स्कूल के हर विद्यार्थी की ई-मेल आईडी दर्ज होगी। जिसके माध्यम से स्कूल में होने वाली गतिविधियों की उन्हें समय-समय पर जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता को बेहतर करना और स्कूलों को हाईटेक बनाना है।
विज्ञापन

कोरोना के कारण शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ा है। प्रभावित हो रही शिक्षा की गतिविधियों को पटरी पर लाने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग खुद को हाईटेक बनाने जा रहा है। इसके तहत जिले में संचालित 246 स्कूलों की वेबसाइट तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वेबसाइट पर संबंधित स्कूलों की पूरी कुंडली होगी जिसमें किस कक्षा में कितने विद्यार्थी पंजीकृत हैं, कौन-कौन से विषयों की पढ़ाई की सुविधा है, किन विषयों के शिक्षक हैं और किन विषयों के शिक्षकों के पद खाली हैं का विवरण होगा। इससे आने वाले शैक्षणिक सत्र में छात्र -छात्राएं घर बैठे ही अपनी पसंद के कोर्स वाले स्कूलों के बारे में पूरी जानकारी ले सकेंगे। वहीं छात्र- छात्राएं अब घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई भी कर सकेंगे। इसके लिए सभी स्कूलों को आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

सभी स्कूलों को तत्काल वेबसाइट बनवाकर पूरा ब्योरा दर्ज करने को कहा गया है। इसमें अगले शैक्षणिक सत्र को भी प्रदर्शित किया जाएगा। आने वाले दिनों में ऑनलाइन पढ़ाई आसान होने के साथ विद्यार्थी घर बैठे ही स्कूलों के बारे में पूरी जानकारी ले सकेंगे। डॉ. विजय प्रकाश सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed