फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM took action against eight accountants for negligence

Chandauli News: लापरवाही पर एसडीएम ने आठ लेखपालों पर की कार्रवाई

Sat, 22 Feb 2025 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
SDM took action against eight accountants for negligence
पीडीडीयू नगर। सकलडीहा के एसडीएम ने काम में लापरवाही पर आठ लेखपालों पर कार्रवाई की है। उन्होंने तहसील के आठ लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है।
विज्ञापन

जिले में अंश निर्धारण की त्रुटियों को दूर करने के लिए जारी एप पर किसानों को ऑनलाइन शिकायत करने की सुविधा प्रदान की गई है। इसके तहत 15 दिन के अंदर लेखपाल और 7 दिन के अंदर तहसीलदारों को त्रुटियों को दूर कर मामलों का निपटारा करना है। एप जारी होने के बाद अब तक 81 मामले ऑनलाइन आए थे। इसके निपटारे में लापरवाही बरतने वाले आठ लेखपालों को को एसडीएम ने विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी है। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि अंश निर्धारण के दौरान जिनकी खतौनी में त्रुटि हो गई है, उसे दूर करने के लिए सरकार ने एक एप लॉन्च किया है। इसके माध्यम से संबंधित किसान या जमीन मालिक ऑनलाइन आवेदन कर अपनी समस्याओं का निपटारा करा सकते हैं। इसमें लेखपालों को 15 दिन के अंदर रिपोर्ट लगानी है, जबकि तहसीलदार को 7 दिन के अंदर इसकी मॉनिटरिंग कर निपटारा करना है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी राजस्वकर्मी काम में लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed