{"_id":"62a4eb359a57d811412424ae","slug":"sdm-started-bulldozer-on-encroachment-in-saidupur-chandauli-news-vns6583330135","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने सैदुपुर में अतिक्रमण पर चलवाया बुल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने सैदुपुर में अतिक्रमण पर चलवाया बुल्डोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलिया। सैदुपुर बाजार में खाली भूमि पर दोबारा हुए अतिक्रमण पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने बुल्डोजर चलावकर अतिक्रमण हटवाया । वहीं दुबारा अतिक्रमण करने वाले पिता पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सैदूपुर में ग्राम समाज की सात बिस्वा भूमि बंजर है। इस पर पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से कुछ अतिक्रमण कारी कब्जा जमाए हुए थे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने इसी वर्ष फरवरी माह में जेसीबी लगाकर अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त कराया था। भूमि अतिक्रमण से मुक्त होने के साथ ही पुलिस चौकी के निर्माण के लिए बोर्ड लगा दिया गया। अतिक्रमणमुक्त हुए पूरी भूमि में कटीला तार लगाकर पुलिस चौकी के कब्जे में कर लिया गया था। बावजूद एक परिवार के सदस्यों ने अपना कब्जा फिर से जमाना शुरू कर दिया। शिकायत पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एक बार फिर मौके पर पहुंचे और सामने रहकर बुल्डोजर से कब्जे को ध्वस्त करा दिया। अतिक्रमण कारी मेवालाल तथा उसके पुत्र चंदन मौर्या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त हुई भूमि में पुलिस चौकी निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।