फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM gave show cause notice to six officers

छह अधिकारियों को एसडीएम ने दिया कारण बताओ नोटिस

Sun, 05 Dec 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
SDM gave show cause notice to six officers
जिले के पांचों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व का मुद्दा छाया रहा। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला स्तरीय अधिकारियों की गैरमौजूदगी में अधिकतर मामलों को जांच के लिए रख दिया गया। वहीं नौगढ़ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर अनुपस्थित रहने पर एसडीएम ने छह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन

नौगढ़ में शनिवार को एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता के नेतृत्व में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस पर विभिन्न विभागों से संबंधित केवल 21 फरियादी प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे थे, जिसमें केवल 2 शिकायतों पत्रों का ही निपटारा हो पाया। वहीं बिना सूचना के सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने वाले सहायक अभियंता जल निगम, सहायक अभियंता बंधी, रेशम प्रभारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण और थानाध्यक्ष चकरघट्टा को एसडीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दे दिया। एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक चंदौली को भी पत्र भी लिखा है। एसडीएम के द्वारा को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर तहसील में एसडीएम गुलाबचंद राम की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस साठ प्रार्थना पत्र पड़े। इसमें किसी का भी समाधान नहीं हुआ। प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। अधिकतर मामले शौचालय, पेंशन, आवास, राजस्व आदि से संबंधित रहे। इस मौके पर तहसीलदार सतीश कुमार, नायब तहसीलदार सुनील सिंह, बीडीओ ज्वाला प्रसाद, शैलेंद्र शंकर सिंह, विनोद पांडेय, फारूक, सियाराम, विनय कुमार, आशीष मौर्य, जुनैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील सभागार में जिला स्तरीय समाधान दिवस में कोई बड़ा प्रशासनिक अथवा पुलिस का अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे फरियादी निराश रहे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 50 प्रार्थना पत्र आए। इसमें दो का समाधान किया गया। चंदौली संवाददाता के अनुसार सदर तहसील में एडीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 26 प्रार्थना पत्र आए। इसमें दो का समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed