फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SDM dispersed the crowd by lathi-sticking

एसडीएम ने लाठी भांजकर भीड़ को किया तितर-बितर

Sun, 18 Apr 2021 07:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
SDM dispersed the crowd by lathi-sticking
सकलडीहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रविवार को पूर्ण बंदी के बाद भी नाम वापसी और चुनाव चिन्ह लेने के लिए ब्लॉक कार्यालय पर उम्मीदवारों व उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियम की जमकर धज्जी उड़ी। भीड़ देखकर भड़के एसडीएम ने पुलिस और पंचायत कर्मियों को जमकर डांट पिलाई। साथ ही खुद लाठी लेकर कर्मियों के साथ भीड़ को तितर-बितर किया। कोरोना को देखते हुए रविवार को पूर्ण रूप से बंदी की घोषणा की गई थी। सुबह आठ से शाम के तीन बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया था। नाम वापसी के दौरान पुलिस और पंचायत कर्मियों की मौजूदगी में काफी भीड़ देख खफा एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई और लाठी लेकर खुद भीड़ को तितर-बितर किया। इसके बाद भी सिंबल वितरण के दौरान भीड़ उमड़ी। उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि एक साथ सभी उम्मीदवारों को बुलाने के बाद भी चुनाव चिन्ह वितरण करने में चुनाव कर्मियों द्वारा मनमानी की जा रही थी। उम्मीदवार शाम पांच बजे के बाद भी नाम वापसी और निर्विरोध उम्मीदवारों की सूची चस्पा नहीं होने पर आरओ को कोसते नजर आए। चुनाव अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि चुनाव चिन्ह वितरण के बाद उम्मीदवारों की सूची चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed