फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Scuffle between samajwadi party workers and police in chandaili case filed against 150 unidentified including Sakaldiha MLA prbhu narayan yadav

चंदौली: सीएम योगी के दौरे से पहले सपाइयों ने पुलिस से की बदसलूकी, सकलडीहा विधायक सहित 150 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Mon, 06 Dec 2021 07:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Dec 2021 07:22 PM IST
सार

चंदौली के रामगढ़ में सीएम योगी के आगमन से पूर्व लक्ष्मणगढ़ में सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। पुलिस ने कई बार रोकने का प्रयास किया पर सपा कार्यकर्ता नहीं रूके। इसपर पुलिस ने लाठीचार्ज तक किया था। 

विज्ञापन
Scuffle between samajwadi party workers and police in chandaili case filed against 150 unidentified including Sakaldiha MLA prbhu narayan yadav
सपा विधायक और सीओ के बीच जमकर हुई बहसबाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चंदौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से पहले पुलिसकर्मियों से हाथापाई व कार्यक्रम मेें व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में  बलुआ थाने के सब इंस्पेक्टर शिवशंकर की शिकायत पर सोमवार को बलुआ थाने में सकलडीहा के सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और सयुस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष यादव सहित 150 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जिले के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम की जन्मस्थली से सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जिले को 30 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी। सीएम के आने से पहले दोपहर 12 बजे चहनिया बाजार से पूर्व सांसद रामकिशन यादव, विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव सपा जिलाध्यक्ष सत्नारायण राजभर, पूर्व विधायक बब्बन चौहान, पूर्व विधायक जीतेंद्र एडवोकेट के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को पत्रक देने के लिए चल पड़े।
विज्ञापन


चहनिया चौराहे पर ही बलुआ थाना प्रभारी मिथिलेश तिवारी और अन्य पुलिसकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश की पर सपा कार्यकर्ता नहीं रुके। सूचना के बाद सीओ अनिरुद्ध सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और रामगढ़ से दो किमी पहले ही सपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया। उन्होंने कहा कि पत्रक देना हो तो यहीं दे दीजिए। लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और जबरदस्ती आगे बढ़ने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः सीएम योगी के दौरे से पहले सपाइयों और पुलिस के बीच झड़प, लाठीचार्ज, सीओ और विधायक के बीच धक्का-मुक्की

सपा विधायक और सीओ के बीच बहसबाजी

Scuffle between samajwadi party workers and police in chandaili case filed against 150 unidentified including Sakaldiha MLA prbhu narayan yadav
पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। लेकिन सपा कार्यकर्ता फिर जमा होकर सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इसी दौरान सकलडीहा के विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव सीओ अनिरुद्ध सिंह का सिर पकड़कर अपने सिर में लड़ाने लगे और कहने लगे कि मेरा सिर फोड़ दो। फिर विधायक ने धक्का दिया, सीओ ने भी धक्का दिया।

मामला तू-तू, मैं-मैं पर आ गया। सीओ और विधायक के बीच काफी देर तक बहसबाजी होती रही। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने बीच बचाव किया। उन्होंने डीएम को फोन कर सीओ को हटाने को कहा। डीएम के आदेश के बाद सीओ को मौके से हटाया गया। तब जाकर सपा कार्यकर्ता माने और एडीएम को पत्रक सौंपकर धरना समाप्त किया।

केशव प्रसाद बोले- नई सपा नहीं यह वही सपा

सोमवार को बलुआ थाने के एसआई शिवशंकर की तहरीर पर विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, सयुस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष यादव पर नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर बलुआ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

शिकायत के बाद बलुआ थाने में दो नामजद और 150 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना हो रही है। जांच के बाद जो भी विधिक कार्रवाई होगी की जाएगी।-चिरंजीवी मुखर्जी, एएसपी, चंदौली
पढ़ेंः चंदौली में बोले सीएम योगी: बुआ-बबुआ ने नहीं किया कोई काम, भाई-बहन की जोड़ी ने सिर्फ परिवार का विकास किया

डिप्टी सीएम ने कहा, कानून से खेलने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Scuffle between samajwadi party workers and police in chandaili case filed against 150 unidentified including Sakaldiha MLA prbhu narayan yadav
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

सपा विधायक द्वारा सीओ का सिर पकड़कर टकराने के मामले में देश के कई केंद्रीय और प्रदेश के मंत्रियों ने ट्वीट कर विरोध जताया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि ‘कानून के साथ खेलने वालों पर कार्रवाई होगी। चंदौली में पुलिसकर्मियों तथा डिप्टी एसपी के साथ अभद्रता व हाथापाई सपा के गुंडों, अपराधियों व माफियाओं वाला चरित्र उजागर करता है। यह नई सपा नहीं वही सपा है।’।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed