{"_id":"621885b5b20d4f37561c82f8","slug":"school-bus-accident-in-chandauli-four-including-three-students-minor-injuries","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: साइकिल सवार को बचाने में पलटी स्कूली बस, तीन छात्रों समेत चार को आई हल्की चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: साइकिल सवार को बचाने में पलटी स्कूली बस, तीन छात्रों समेत चार को आई हल्की चोटें
Fri, 25 Feb 2022 01:01 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:01 PM IST
सार
मिर्जापुर के अहरौरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल की बस रोजाना चकिया के मझगांवा से छात्रों को लेने के लिए आती है। शुक्रवार को गांव पहुंचने से पहले ही साइकिल सवार को बचाने में बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
साइकिल सवार को बचाने में पलटी स्कूली बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के चकिया क्षेत्र में शुक्रवार सुबह साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस पर सवार तीन छात्र और साइकिल सवार किशोर को हल्की चोटें आई। उनका इलाज चल रहा है। बस चालक को पुलिस हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के अहरौरा स्थित एक प्राइवेट स्कूल की बस रोजाना चकिया के मझगांवा से छात्रों को लेने के लिए आती है। शुक्रवार सुबह जब बस चकिया के शिकारगंज चौकी से आगे बढ़ी तो अचानक से साइकिल सवार सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने ब्रेक लगाया और संतुलन खो दिया।
विज्ञापन
सड़क किनारे बस पलट गई। संयोग अच्छा रहा कि घटना के वक्त बस में सिर्फ तीन बच्चे ही सवार थे। उन्हें हल्की चोटें आईं। इधर बस की टक्कर से साइकिल सवार भी घायल हो गया। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त बस से बच्चों को बाहर निकाला। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों और साइकिल सवार किशोर विजय को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। पुलिस की मुताबिक सभी की स्थिति सामान्य है।