Sawan Special Train: गया से जसीडीह के बीच चलेगी एक और स्पेशल ट्रेन, देवघर के श्रद्धालुओं को तोहफा
देवघर श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही है। इसी क्रम में गया और जसीडीह के बीच सप्ताह में चार दिन शुक्रवार, शनिवार, सोमवार एवं मंगलवार को मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल (पीडीडीयू नगर) अंतर्गत गया से जसीडीह के बीच एक और श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 21 जुलाई से 29 अगस्त के बीच चलेगी। इससे यात्रियों को देवघर जाने में आसानी होगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
इसी क्रम में गया और जसीडीह के बीच सप्ताह में चार दिन शुक्रवार, शनिवार, सोमवार एवं मंगलवार को मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। गया से मेला स्पेशल सुबह 5.20 बजे खुलेगी। यह ट्रेन तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किउल, मननपुर, जमुई, झाझा होते हुए 09.20 बजे जसीडीह पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें: पति को डर कहीं पत्नी भाग न जाए, इसलिए पढ़ाई रोकी, थाने पहुंची महिला; पुलिस ने समझाकर वापस भेजा
ट्रेन में होंगे 16 कोच
वापसी में यह ट्रेन जसीडीह से दिन में 11.05 बजे खुलकर झाझा, जमुई, मननपुर, किउल, शेखपुरा, नवादा और तिलैया होते हुए शाम 15.30 बजे गया पहुंचेगी। इस स्पेशल में ट्रेन में 10 स्लीपरकोच, चार जनरल कोच, एसएलआर के दो कोच सहित कुल 16 कोच होंगे।
गया-जसीडीह के बीच चल रही ये ट्रेनें
03698 गया-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल गया से पांच जुलाई से चल रही है। यह ट्रेन 31 अगस्त तक चलेगी। दो महीना में यह ट्रेन 58 फेरे लेगी। प्रतिदिन रात 8:55 बजे गया से खुलेगी और अगले दिन सुबह 05:45 बजे जसीडीह पहुंचेगी।
03697 जसीडीह-गया श्रावणी मेला स्पेशल छह जुलाई से एक सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 07:45 बजे जसीडीह से खुलेगी और शाम 5:50 बजे गया पहुंचेगी।