फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Satta ka sangram BJP leader claims development opposition raises questions in Chandauli

सत्ता का संग्राम: चंदौली में BJP नेता ने विकास का किया दावा, विपक्ष ने महिला सुरक्षा व उद्योग पर उठाए सवाल

Sun, 19 May 2024 06:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 19 May 2024 06:20 PM IST
सार

Satta Ka Sangram In Chandauli : अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ रविवार को चंदौली लोकसभा क्षेत्र में रहा। इस दौरान सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं ने अपनी बात रखी। तो दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद राजनीतिक दलों के नेताओं से चर्चा की गई। इस दौरान सभी ने अपने- अपने पक्ष को रखा।  

विज्ञापन
Satta ka sangram BJP leader claims development opposition raises questions in Chandauli
जौनपुर में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत देश के आखिरी जिले और 76वीं लोकसभा सीट चंदौली लोकसभा क्षेत्र में लोगों से बातचीत करने के लिए रविवार को पहुंचा। 

विज्ञापन


प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से उनके मुद्दों पर बातचीत की गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के चंदेश्वर जायसवाल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद और गरीबों के जनकल्याण के मुद्दे को लेकर चुनाव में सामने आई है। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता चंद्रशेखर यादव ने कहा कि चंदौली के सांसद उद्योग मंत्री ने एक भी उद्योग चंदौली में नहीं लगवाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सपा नेत्री आरती यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को नंगे घुमाया जाता है और यह मातृशक्ति के सम्मान का ढिंढोरा पीटते हैं। बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल बसपा में है। वहीं आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार हटाने की बात करते हैं और सभी भ्रष्टाचार्यों को अपनी पार्टी में मिल रहे हैं। शायद इसी से भ्रष्टाचार कम होगा।
 
इस बार यह सीट भी काफी में चर्चा हैं। भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है। डॉ. पांडेय वर्तमान समय में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री हैं। वहीं इंडी गठबंधन से वीरेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed