सत्ता का संग्राम: चंदौली में BJP नेता ने विकास का किया दावा, विपक्ष ने महिला सुरक्षा व उद्योग पर उठाए सवाल
Satta Ka Sangram In Chandauli : अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ रविवार को चंदौली लोकसभा क्षेत्र में रहा। इस दौरान सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं ने अपनी बात रखी। तो दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद राजनीतिक दलों के नेताओं से चर्चा की गई। इस दौरान सभी ने अपने- अपने पक्ष को रखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत देश के आखिरी जिले और 76वीं लोकसभा सीट चंदौली लोकसभा क्षेत्र में लोगों से बातचीत करने के लिए रविवार को पहुंचा।
प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से उनके मुद्दों पर बातचीत की गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के चंदेश्वर जायसवाल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद और गरीबों के जनकल्याण के मुद्दे को लेकर चुनाव में सामने आई है। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता चंद्रशेखर यादव ने कहा कि चंदौली के सांसद उद्योग मंत्री ने एक भी उद्योग चंदौली में नहीं लगवाया।
इस बार यह सीट भी काफी में चर्चा हैं। भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है। डॉ. पांडेय वर्तमान समय में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री हैं। वहीं इंडी गठबंधन से वीरेंद्र सिंह चुनाव मैदान में हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.