{"_id":"43843bca45c6be95cbcc28c2cef2d981","slug":"sarvesh-first-in-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में सर्वेश प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में सर्वेश प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 11 Jan 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालीटेकनिक कालेज परिसर में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे
विज्ञापन
दिन खेलों की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं से साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी
आयोजन किया गया।
खेलकूद के दौरान 400 मीटर दौड़ के फाइनल में सर्वेश कुमार प्रथम, श्रवण कुमार द्वितीय, अरूण तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालीबाल के फाइनल में अंतिम वर्ष के छात्रों ने 3-0 से मैच अपने नाम कर लिया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ एकल गीत से हुआ।
वहीं हास्य और व्यंग रचनाओं की प्रस्तुति कर छात्राओं ने दर्शकों को खूब हंसाया। एकल नृत्य के साथ ही तमाम प्रस्तुतियां भी छात्राओं द्वारा की गईं।
खेलों में अपनी कुशलता का परिचय कराने के साथ ही छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत और नृत्य के जरिए न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया बल्कि अपनी दोहरी प्रतिभा के भी वाकिफ कराया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य इंद्रमोहन दीक्षित ने दीप प्रज्जवलन के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
इसके पहले पूर्व प्रधानाचार्य ने कहा कि खेलकूद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बहुत जरूरी है। इससे बच्चों को तमाम जानकारियां हासिल होती हैं। इस अवसर पर टीएन पाठक, रामभवन, टीएन राय, एके पांडेय, अजय सिंह, पवन सिंह, एएल प्रजापति आदि रहे।