फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Santosh became president of District Democratic Bar Association

वार्षिक चुनाव: संतोष सिंह अध्यक्ष और महामंत्री बने शमशुद्दीन

Wed, 19 Jan 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Santosh became president of District Democratic Bar Association
चंदौली। डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को सादगी के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों व सदस्यों ने सर्वसम्मति से संतोष कुमार सिंह को अध्यक्ष व शमशुद्दीन को महामंत्री निर्वाचित किया। वरिष्ठ अधिवक्ता व चुनाव अधिकारी पंचानन पांडेय ने पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की कड़ी में 14 जनवरी को नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की गयी थी। सभी पदों पर एकल नामांकन के साथ ही सभी सदस्यों की आम सहमति के बाद सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नवगठित इकाई में संतोष कुमार सिंह को अध्यक्ष एवं शमशुद्दीन को महामंत्री चुना गया। इसके साथ ही राजेश कुमार मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उज्ज्वल श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, योगेंद्र सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष, रीता भारती संयुक्त सचिव, गोविन्दा गोस्वामी पुस्तकालय मंत्री, योगेश कुमार विमल को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी 25 जनवरी को चंदौली तहसील में आयोजित समारोह में शपथ लेंगे। इस अवसर पर पंचानन पांडेय, लाल प्यारे श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, रमाकांत सिंह, शहाबुद्दीन, विद्याचरण सिंह, झन्मेजय सिंह, आनन्द कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रामप्रकाश मौर्य, राजेंद्र प्रसाद पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed