{"_id":"1146829b7ff13e64b979cc65206e59db","slug":"sant-gadge-fought-against-the-evils-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुराइयों से लड़ते रहे संत गाडगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुराइयों से लड़ते रहे संत गाडगे
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Tue, 24 Feb 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
जिला धोबी घाट बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में संत गाडगे महाराज का
विज्ञापन
जन्म दिवस एवं सम्मान समारोह सोमवार की सुबह दस बजे नगर के सुभाष पार्क
शिवमंदिर पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका की चेयरमैन रेखा जायसवाल ने संत गाडगे के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर चेयरमैन रेखा जायसवाल ने कहा कि संत गाडगे समाज में फैली बुराइयों और कुरीतियों से आजीवन लड़ते रहे।
विशिष्ट अतिथि मदन मोहन ने कहा कि संत गाडगे जी ने सदैव बच्चों की शिक्षा पर बल दिया। ऐसे में उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति हम सभी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस दौरान बिरहा गायक राम जन्म जांबाज के नेतृत्व में लोकगीत का आयोजन किया गया। जिसमें लोक गीत कलाकारों ने बिसरा दिए गए पुराने लोकगीतों को सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
समारोह को हरिश्चंद्र गौतम, रामकृत, राजेंद्र कन्नौजिया, मेवालाल, श्रवण कन्नौजिया, राजेश कन्नौजिया, राजकुमार कन्नौजिया आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर रमेश चंद्र, रमेश जायसवाल, रघुवंश ठाकुर, तेज बहादुर मणि, श्रीराम, नंद किशोर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता सुशील चौधरी ने की।