फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sanitation workers crowded in DPRO office

डीपीआरओ कार्यालय में भीड़ गए सफाई कर्मी

Fri, 17 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers crowded in DPRO office
चंदौली। नगर के पंचायतीराज विभाग के कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर दो सफाई कर्मी आमने सामने हो गए। देखते ही देखते मामला अपशब्दों के बौछार और मारपीट तक पहुंच गया। लेकिन मामला संज्ञान में आने के बाद भी डीपीआरओ ब्रह्चारी दुबे ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में शुक्रवार को सफाई कर्मी राजकुमार ने सदर कोतवाल को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

दसरअल सफाई कर्मी राजकुमार को नगर के पंचायतीराज विभाग के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जहां वह आईजीआरएस पोर्टल और कर्मचारियों के वेतन बिल बनाने की जिम्मेदारी संभालता है। लेकिन विगत नौ सिंतबर को कार्यालय में कार्य के दौरान फुटिया गांव निवासी सफाई कर्मी संजय कुमार यादव से किसी बात को लेकर अनबन हो गई। राजकुमार ने आरोप लगाया कि संजय ने उसके साथ दुर्व्यवहार करने के साथ मारपीट किया। इसी मामले को लेकर उन्होने डीपीआरओ को लिखित पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन उन्होने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जिसके चलते उन्होने दुर्व्यवहार और मारपीट करने वाले दूसरे सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed