{"_id":"62474f36f710232bef3c19e1","slug":"rss-did-path-movement-chandauli-news-vns646060079","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आरएसएस ने किया पथ संचलन ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आरएसएस ने किया पथ संचलन ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बैनरतले पथ संचलन किया गया। पीडीडीयू नगर और चकिया में आयोजत पथ संचलन में विधायक, भाजपा नेता के साथ स्वयं सेवक पूरे गणवेश में शामिल हुए हैं। इस दौरान भारत माता के जयकारे से नगर गुंजायमान रहा।
नगर में शाम चार बजे स्वयं सेवक गणवेश में पहुंचने लगे। सवा चार बजे पथसंचलन की शुरूआत हुई। भारत माता के जयकारे के बीच स्वयं सेवक जीटी रोड से सपा कार्यालय तक पहुंचे। यहां से नगर पालिका इंटर कॉलेज वाले रोड पर मुड गए। यहां से कसाब महाल, मैनाताली, लाठ नंबर एक होते हुए नेहरू पार्क से पटेलनगर में मुड़ गए। यहां से रविनगर, कैलाशपुरी, कैलाशपुरी शिव मंदिर होते हुए दामोदरदास पोखरा पहुंचे और संचलन का समापन किया। इसके पूर्व काली टोपी, बादामी कलर की पैंट, सफेद शर्ट का गणवेश धारण किए लाठी लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं को देखने के लिए नगर की सड़कों पर भीड़ रही। जगह जगह फूल की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस पथ संचलन में मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, चेयरमैन संतोष खरवार, आलोक वरूण, भानू तिवारी, राजेश जायसवाल, महेंद्र पटेल, अशोक सोनकर, भरत चौहान, सुधीर चौहान, आलोक सिंह, कुंदन सिंह, प्रभुनाथ जायसवाल रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओ ने चकिया नगर में पथ संचलन किया। इस दौरान भारत माता की जय, हिन्दू नव वर्ष का स्वागत है जैसे नारे लगाए गए। शुक्रवार की तीसरे पहर भाजपा विधायक तथा संघ कार्यकर्ता कैलाश खरवार आचार्य के नेतृत्व में आरएसएस तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संघ के गणवेश में नगर में पथ संचलन किया। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर से आरंभ हुआ। यह मांकाली मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुआ। इस दौरान नगर के घटमापुर, गांधी पार्क तिराहा, सहदुल्लापुर, पूर्वी बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान, उमाशंकर सिंह, राजीव पाठक, काशीनाथ सिंह, कैलाश जायसवाल, कांता सिंह, मनोज जायसवाल, विजय विश्वकर्मा, उमेश शर्मा, राजेश चौहान, नरेन्द्रनाथ द्विवेदी, डॉ. प्रदीप मौर्या, डॉ. कुंदन गोंड़, लकी जायसवाल, दिनेश कसौधन, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सुशील जायसवाल, अनिरूद्ध जायसवाल, परितोष गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव रहे।