फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rs 4.52 crore has been recovered at the station in three years

तीन साल में स्टेशन पर बरामद हो चुके हैं 4.52 करोड़ रुपये

Wed, 16 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rs 4.52 crore has been recovered at the station in three years
ट्रेनों से सिर्फ सोना चांदी ही नहीं नकदी का आवागमन भी लगातार हो रहा है। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर साढ़े तीन वर्षों में विभिन्न ट्रेनों में 4. 52 करोड़ रुपये नकद बरामद हो चुके हैं। वहीं 41.48 लाख की विदेशी मुद्रा भी मिल चुकी है। इसके अलावा एक करोड़ के नकली नोट भी बरामद हो चुके हैं।
विज्ञापन

पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाला हावड़ा-दिल्ली रूट देश के व्यस्ततम रेल रूटों में है। यात्रियों के साथ तस्कर भी ट्रेनों को नकदी और सोने चांदी, कछुआ, नशीले पाउडर आदि की तस्करी करते हैं। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अब तक चार वर्षों में 70 किलो से अधिक सोना बरामद हो चुका है, वहीं साढ़े तीन वर्षों में 4.52 करोड़ रुपये नकदी बरामद हो चुकी है। 20 जुलाई 2018 को दुरंतो एक्सप्रेस के ए-वन कोच से हावड़ा से दिल्ली ले जाए जा रही दो करोड़ रुपये की नगदी को जीआरपी और आरपीएफ के टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह से बरामद किया। इस दौरान राजस्थान के गंगानगर निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया। 25 अक्टूबर को राजधानी एक्सप्रेस में 50 लाख दस हजार 840 रुपये बरामद हुए। 25 जनवरी 2020 को जीआरपी व आरपीएफ ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो की सीढ़ी से एक करोड़ 18 लाख रुपये नकदी के साथ एक तस्कर को पकड़ा। आरोपित वाराणसी से रुपये भरे दो बैग लेकर हावड़ा के दुर्गापुर जाने की फिराक में था। 31 जुलाई 2020 का स्थानीय रेलवे स्टेशन परे आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम कटनी मध्य प्रदेश निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 48. 50 लाख भारतीय रुपये के साथ अमेरिका, चीन, नेपाल, थाईलैंड सहित एक दर्जन देशों की लगभग 41.84 लाख रुपये मूल्य की करेंसी बरामद की। वहीं आठ मार्च को ब्रह्मपुत्र मेल से एक करोड़ रुपये मूल्य के दो दो हजार के नकली नोट बरामद किए। अब एक बार फिर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात एक व्यक्ति को 38.50 लाख रुपये बरामद की।
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बरामद 38.50 लाख रुपये नकद की जांच आयकर विभाग की टीम कर रही है। फिलहाल नकदी जीआरपी की कस्टडी में है। जीआरपी भी नकदी रुपये लेकर आवागमन करने वालों के सूत्र को खंगालने में जुटी है। राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात सवा नौ बजे एक व्यक्ति के पास से 38.50 लाख रुपए नगद बरामद किए। फिरोजपुर निवासी व्यवसायी बिना कागजात के नकदी लेकर जा रहा था। जीआरपी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि जीआरपी ने आरोपी को इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दिया है। व्यापारी ने बताया कि वह व्यवसाय के लिए रूपये लेकर जा रहा था। लेकिन फिलहाल कोरोना की वजह से व्यवसाय बहुत अच्छा चल नहीं रहा है। ऐसे में आशंका है कि यह रुपये हवाला का होगा। पूरा मामला जांच के बाद ही पता चलेगा। सहरसा से फिरोजपुर तक टीम भेज कर जांच कराई जाएगी। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed