फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rs 3.16 lakh revenue recovered from 84 consumers

84 उपभोक्ताओं से हुई 3.16 लाख रुपये राजस्व की वसूली

Sat, 19 Dec 2020 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Rs 3.16 lakh revenue recovered from 84 consumers
चकिया। राजस्व वसूली बढ़ाने और कोविड 19 एकमुश्त समाधान योजना के प्रचार प्रसार के लिए बिजली विभाग शुक्रवार को सड़क पर उतरा। डोर टू डोर बिजली कनेक्शन की जांच की और एकमुश्त समाधान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। अभियान में 84 उपभोक्ताओं से 3.16 लाख 332 रुपये की वसूली की। इस दौरान दो उपभोक्ताओं ने राजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की ओर से की जा रही आपदा में हुआ आसान बिजली बिल का भुगतान के तहत वाणिज्यिक, निजी संस्थान तथा औद्योगिक विद्युत उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज सौ प्रतिशत माफी योजना चलाया जा रहा है। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए बिजली विभाग के एसडीओ अनिल सिंह की देख रेख में लोगों को सरचार्ज माफी का लाभ दिलाने के लिए मुहम्मदाबाद इलाके में 47 लोगों का कनेक्शन चेक किया। अभियान में 13 लोगों के बिजली कनेक्शन काटे गए। वहीं 84 लोगों से 3.16 लाख 332 रुपए की राजस्व वसूली की गई। दो उपभोक्ताओं ने सरचार्ज माफी योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराया। अभियान में अवर अभियंता प्रमोद शर्मा, लिपिक श्रवण कुमार, गुलशन गुप्ता, ओम प्रकाश, विजय विश्वकर्मा, संतोष भारती, रामदुलार शर्मा, शिवकुमार मौर्य, लालता प्रसाद, निरंजन कुमार, महेन्द्र राम, बृजेश कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed