फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   RPF made passengers aware of rescue from Corona

कोरोना से बचाव के लिए आरपीएफ ने यात्रियों को किया जागरूक

Tue, 13 Oct 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
RPF made passengers aware of rescue from Corona
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कोरोना के प्रति जागरूक करते आरपीएफ के जवान। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रेलवे की ओर से जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। इसी अभियान के तहत सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट की ओर से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कोरोना के प्रति जागरूक किया गया। यात्रियों को हमेशा मास्क लगाने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने और बार बार हाथों को साबून से धोने व सैनिटाइज करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद यात्री ट्रेनें चल रही है और धीरे धीरे इनकी संख्या भी बढ़ने लगी है। ट्रेनों केे बढ़ने के साथ ही यात्रियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। वहीं यात्री अब लापरवाही भी करने लगे हैं। इसको देखते हुए रेलवे ने कोरोना जागरूकता आंदोलन की शुुरूआत की है। आठ अक्तूबर को डीआरएम पंकज सक्सेेना ने रेल कर्मियों को जागरूकता के लिए शपथ दिलाई थी। इसी अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों को जागरूक किया गया। इस दौरान यात्रियों से कोरोना से डरने के बजाए बचने की सलाह दी गई। बताया गया कि सोशल डिस्टेसिंग का पालन, घर से बाहर निकलते समय अवश्य रूप से मास्क पहनने, बार बार साबून से हाथ धोने और अल्कोहलयुक्त सैनिटाइजर लगाने से बहुत हद तक कोरोना से बचाव हो सकता है। इस संबंध में आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा। यात्रियों को सोशल डिस्टेसिंग के पालन, मास्क पहनने के लिए लगातार प्रेरित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed