फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   RPF and crime branch police arrested to brokers for making fake railway e tickets in pddu chandauli

यूपी: आरपीएफ और क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े फर्जी रेलवे टिकट बनाने वाले दो दलाल, बरामद हुआ लैपटॉप और प्रिंटर

Thu, 18 Mar 2021 03:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 18 Mar 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
RPF and crime branch police arrested to brokers for making fake railway e tickets in pddu chandauli
demo pic

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पीडीडीयू आरपीएफ और रेलवे की क्राइम ब्रांच ने रेलवे के फर्जी टिकट बनाने वाले दो दलालों को गिरफ्तार किया है। बबुरी थाना क्षेत्र के उतरौत में दोनों लोग फर्जी आईडी पर रेलवे का ई टिकट बनाते थे। पुलिस ने दोनों के पास से हजारों रुपये के टिकट, नकदी, लैपटॉप, प्रिंटर बरामद किए हैं।

विज्ञापन


वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त पीडीडीयू आशीष मिश्रा के निर्देश पर रेलवे के टिकटों का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को आरपीएफ को सूचना मिली कि बबुरी थाना क्षेत्र के लेवा-तियरा रोड पर उत्रवत बाजार स्थित सहज जनसेवा केंद्र व एक्सपर्ट इंटरनेट जोन एंड डिजिटल स्टूडियो में रेलवे के ई-टिकट का अवैध कारोबार किया जा रहा है।
विज्ञापन


टीम की ओर से बुधवार की शाम अचानक छापेमारी की गई। जहां दुकान पर दो व्यक्ति काउंटर लगाकर, अलग-अलग रजिस्ट्रेशन के साथ ई-टिकट का अवैध कारोबार करते हुए मौके से पकड़े गए। दोनों व्यक्ति आईआरसीटीसी का यूजर आईडी लेकर, खुद का यूजर आईडी बनाकर ई-टिकट का अवैध कारोबार करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी मकरध्वज(22) और अमरेश कुमार(23) चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के उत्रौत गांव के रहने वाले हैं। मकरध्वज के पास से 5560 रुपये मूल्य के कुल चार ई-टिकट, तीन पास्ट टिकट, 8600 रुपये नकद, कंप्यूटर लैपटॉप, मोबाइल बरामद किया गया। अमरेश कुमार के पास से पर्सनल यूजर आईडी से बना हुआ 1530 मूल्य का दो अदद भविष्य यात्रा का रेलवे ई-टिकट, 5968 रुपये मूल्क के पांच अदद पास्ट का ई-टिकट, 1000 रुपये नकद, लैपटॉप प्रिंटर और मोबाइल मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed