{"_id":"4f7b0478d16914ea5d4243950e377733","slug":"route-completion-is-not-fair-anger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग निर्माण कार्य पूरा न होने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग निर्माण कार्य पूरा न होने पर फूटा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो। मुगलसराय।
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीनगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 एकलव्य एकेडमी के समीप स्थित मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण न कराए जाने से नाराज वार्डवासियों ने शनिवार को निर्माणाधीन मार्ग पर खड़े होकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर किसी तरह लोगों को शांत कराया।
लोगों का कहना था कि मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाने का शिलापट्ट नगर पालिका द्वारा लगा दिया गया है लेकिन हकीकत यह है कि मार्ग का निर्माण कार्य आधा-अधूरा ही हुआ है। जिसके चलते हल्की बरसात में ही लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो जाता है।
चेताया कि यदि जल्द से जल्द मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो हम सभी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बता दें नगर पालिका द्वारा वार्ड नंबर 10 में मार्ग का निर्माण कार्य कई माह पूर्व शुरू कराया गया था लेकिन ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य को बीच में ही बंद कर दिया गया। इसे लेकर वार्डवासियों ने कई बार नगर पालिका प्रशासन व जिलाधिकारी से मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं नगर पालिका प्रशासन द्वारा आधू-अधूरे ढंग से निर्मित मार्ग पर विगत 01 मार्च वर्ष 2015 को निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाने का शिलापट्ट भी लगा दिया गया
विज्ञापन
। लोगों का कहना है कि मार्ग पर दो कोट गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। गिट्टियों के ऊपर अलकतरा न होने के चलते गिट्टियां उखड़ चुकी हैं। जिसकी वजह से लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में प्रभात यादव, शेरू पांडेय, सुरेंद्र कुमार सिंह, एके सक्सेना, तीरथ राम, विजय कुमार गुप्ता आदि शामिल रहे।