फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Role of journalists is important : Shivpal

पत्रकारों की भूमिका अहम: शिवपाल

Wed, 13 May 2015 01:43 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Role of journalists is  important : Shivpal
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश और देश में कई
विज्ञापन
चुनौतियां हैं। ऐसे में पत्रकारों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती है।

जब-जब देश पर संकट आया है और लोकतंत्र पर हमला हुआ है। इसे बचाने के लिए पत्रकारों ने अगुवाई की है। यादव ने उक्त बातें मंगलवार को अग्रवाल सेवा संस्थान में उपजा की ओर से आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में कहीं।


उन्होंने कहा कि देश में बड़े नेताओं व समाज सुधारकों ने भी पत्रकारिता का सहारा लिया है। गांधी जी और डा. राम मनोहर लोहिया जैसे लोगों ने भी पत्रकारिता से जुड़कर कई लेख लिखे, जो देश की राजनीति में अहम साबित हुए। देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

कहा कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को किसी भी सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरने की सुविधा प्रदान की जाएगी। आज के दौर में चुनौतियां बढ़ रही हैं।

 ऐसे में पत्रकारों को अपनी लेखनी में और धार लानी होगी। जनपद और प्रदेश स्तर पर पत्रकारों की जो भी समस्याएं हैं, उन्हें दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उपजा के प्रदेश अध्यक्ष रतन दीक्षित ने पत्रकारों की समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा और उनका त्वरित समाधान किए जाने की मांग की। कहा कि कई ऐसी समस्याएं हैं, जिनका निदान सुगम है। अगर शासन चाहे तो पत्रकारों की कई समस्याएं तत्काल दूर हो जाएंगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश यादव, राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल, राज्यमंत्री विजय मिश्रा, सुमन यादव, रीबू श्रीवास्तव, मनोज डब्लू, विनीत सिंह, बब्बन चौहान, रामकिशुन यादव, प्रभुनारायण यादव, संतोष विश्वकर्मा, जेपी यादव, संतोष यादव, चकरू यादव,  आरिफ  हाशमी, बाबर अली आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता दीपक सिंह व संचालन विनय वर्मा ने किया।
इनसेट................
भाजपा को किसानों की चिंता नहीं
मुगलसराय। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लोकनिर्माण, सिंचाई शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा के दौरान बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा किसानों को देना शुरू कर दिया है। लेकिन अभी तक केंद्र सरकार ने अपने हिस्से की मुआवजा राशि राज्य को उपलब्ध नहीं कराई है।

इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा को किसानों व गरीबों की कोई चिंता नहीं है। यह पूंजीपतियों को मदद करने वाली सरकार है। चुनाव के दौरान जनता से किया गया एक भी वादा केंद्र सरकार ने पूरा नहीं किया। अभी तक नौजवानों को नौकरी भी नहीं उपलब्ध कराई गई है।

भूमि अधिग्रहण बिल के बाबत कहा कि सपा सरकार उसी बिल का समर्थन करेगी, जिसमें किसानों का हित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed