फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rohtak Haryana team becomes champion after defeating Chingari XI

चिंगारी एकादशक को हराकर रोहतक हरियाणा की टीम बनी चैंपियन

Fri, 02 Apr 2021 05:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
Rohtak Haryana team becomes champion after defeating Chingari XI
पीडीडीयू नगर। दुलहीपुर के बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान पर चल रहे सद्भावना क्रिकेट लीग के फाइनल में रोहतक हरियाणा ने चिंगारी एकादश को एक विकेट से पराजित कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच हर्षित रहे जबकि मैन ऑफ द सीरीज उमेश यादव बने। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चिंगारी एकादश वाराणसी ने 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। टीम की ओर से पवन ने छह चौके की मदद से 50, अभिषेक ने चार चौके और दो छक्के की मदद से 51, जबकि रजत ने नौ चौकों की मदद से 58 रन बनाए। रोहतक हरियाणा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शमशेर ने दो, जबकि कमलकांत, ओम और रवि ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहतक हरियाणा की टीम ने 29.4 ओवर 9 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से कमलकांत ने पांच चौके और एक छक्के की मदद से 29, विक्रांत ने 42, हर्षित ने 49 रन बनाए। चिंगारी सिगरा एकादश की तरफ से अभिषेक और साहिल ने तीन-तीन जबकि सृजन ने दो विकेट चटकाए। अंपायरिंग सूरज सिंह और दीपक यादव ने की। मैच रेफरी हुसनवाज अहमद रहे। मुख्य अतिथि गीता पटेल और विशिष्ट अतिथि तेज बहादुर पटेल ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। इस मौके पर कल्लू, मल्लू, नवीन, रहमत, सूरत रहे। अध्यक्षता मुकेश पटेल ने, संचालन नवीन पटेल ने और धन्यवाद ज्ञापन शौजब हुसैन ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed