फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rogues hold fortnightly

बदमाशों को पंद्रह दिन में पकड़ें

Mon, 15 Jun 2015 02:04 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
Rogues hold fortnightly
पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी ने रविवार को पुलिस लाइन में बैठक कर मातहतों को
विज्ञापन
कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश  दिए। उन्होंने रमजान के मद्देनजर विशेष चौकसी बरतने की बात कही।

साथ ही जनपद के  इनामी बदमाशों को पंद्रह दिन के अंदर गिरफ्तार करने की समय-सीमा भी निर्धारित की।    
एसपी ने कहा बलुआ निवासी रामसिंह और सुजीत पहलवान पर पुलिस ने पंद्रह हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। इसके अतिरिक्त भी कई ऐसे बदमाश हैं, जिनपर इनाम रखा गया है।

उन्होंने टीम बनाकर पंद्रह दिन के भीतर सभी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई लूट, चोरी और हत्या जैसी बड़ी घटनाओं का अनावरण करने  के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए। साथ ही  रमजान के मद्देनजर शांति व्यवस्था को   दुरुस्त रखने के लिए थानाध्यक्षों को निर्देशित किया। कहा कि  छोटी-छोटी घटनाओं और सूचनाओं को नजरअंदाज न करें।

जहां भी विवाद  की संभावना दिखे, वहां पहुंचकर विवाद समाप्त कराएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पैंथर दस्तों को पूरी तरह से मुस्तैद रखने को कहा।


एसपी ने कहा कि पुलिस आमजन के साथ मित्रवत संबंध बनाकर शांति व्यवस्था बनाए रखे। उन्होंने क्षेत्राधिकारियों को थानाध्यक्षों पर नकेल कसने की  जिम्मेदारी सौंपी।

कहा कि क्षेत्र में भ्रमण करते रहें और समस्या का त्वरित समाधान करवाएं। इस अवसर पर एएसपी जियालाल यादव, विनोद यादव, अवधेश सिंह, आरपी यादव,  साजिद सिद्दीकी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed