फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Roadside buildings demolished

अभियान चलाकर सड़कके किनारे बने भवनों को गिराया

Wed, 22 Sep 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Roadside buildings demolished
पीडीडीयू नगर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो को सिक्स लेन बनाने और सर्विस रोड बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को अलीनगर थाना के पचफेड़वा गांव के समीप पुलिस बल की मौजूदगी में भवनों पर बुल्डोजर चला। दल बल के साथ अभियान चलाए जाने से गांव में खलबली मच गई। लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिस बल की वजह से बोल नहीं सके।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो को सिक्स लेन किया जाना है। इसके किनारे सर्विस रोड भी बनाया जाना है। इसके लिए किनारे की भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। भवन स्वामियों को मुआवजा भी दिया गया है। बावजूद इसके अभी लोगों ने भवनों को नहीं हटाया। इसके लिए उन्हें नोटिस दिया गया था। मंगलवार की सुबह पं. दीनदयाल उपाध्याय तहसील के अधिकारियों के साथ अलीनगर पुलिस, एनएच के अधिकारी जेसीबी के साथ पहुंचे और मकानों को तोड़ने की शुरूआत कर दी। इससे भवन स्वामियों में खलबली मच गई। दुकान और भवन मालिकों ने इसका विरोध किया लेकिन अधिक संख्या में पुलिस की मौजूदगी में वे खुलकर विरोध नहीं कर सके। कई दुकानदारों ने बताया कि अभी तक मुआवजा की राशि उनके एकाउंट में नहीं पहुंची है। बावजूद इसके भवनों को तोड़ा जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम विजय नारायण सिंह, लेखपाल वीरेंद्र यादव, अविनाश कुमार, अशोक मौर्य, गोपाल सिंह, सियाराम,थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed