फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road repair work started, villagers hope for relief

सड़क मरम्मत का काम शुरू, ग्रामीणों को राहत की उम्मीद

Fri, 02 Apr 2021 05:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Road repair work started, villagers hope for relief
पीडीडीयू नगर। सकलडीहा विकास खंड के गंजख्वाजा गांव में ढाई किमी लंबी सड़क के मरम्मत का काम शुरू हो गया है। पीडब्लूडी ने सड़क पर गिट्टी डाल दी है। इससे ग्रामीणों में जल्द ही सड़क मरम्मत की आस जगी है। सड़क मरम्मत पर सत्तर लाख रुपये खर्च होंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो से गंजख्वाजा रेलवे स्टेशन और अधियार की मड़ई को जोड़ने वाला ढाई किमी लंबा संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इससे इस मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। लंबे समय से इसके मरम्मत की मांग की जा रही है। लोगों की मांग पर पिछले दिनों इसके मरम्मत का प्रस्ताव पीडब्लूडी ने दिया। इसके लिए 70 लाख रुपये धन आवंटित हुए। इसके बाद शुक्रवार से मार्ग की मरम्मत का काम शुरू हो गया। गांव के सुदर्शन यादव, राजकुमार, रामविलास यादव, नंदलाल प्रजापति, संतोष यादव, मनोज यादव, गब्बर प्रजापति ने बताया कि इससे बनने से हम लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed