फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road construction to meet the performance

सड़क निर्माण पूरा करने के िलए प्रदर्शन

Mon, 04 May 2015 12:38 AM IST
ब्यूराो, चंदाौली, अमर उजाला
ब्यूराो, चंदाौली, अमर उजाला Updated Mon, 04 May 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Road construction to meet the performance
नगर के कैलाशपुरी मुहल्ले में पिछले काफी दिनों से चल रहे मार्ग का निर्माण कार्य पूरा न होने से नाराज मुहल्लावासियों ने रविवार की शाम निर्माणाधीन मार्ग पर खड़े होकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शित कर रहे लोगों ने चेताया कि यदि जल्द से जल्द मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो हम सभी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कैलाशपुरी में पिछले एक साल से मार्ग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि मार्ग पर एक कोट गिट्टी का कार्य कराने के बाद ठेकेदार द्वारा पिछले काफी दिनों से निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। जबकि समय सीमा के अनुसार मार्ग का निर्माण कार्य विगत चार नवंबर को ही हो जाना चाहिए था। वहीं नगर पालिका द्वारा मार्ग के उद्घाटन का शिलापट्ट भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन

सभासद आलोक कुमार सिंह का कहना है कि अधूरी सड़क बनाकर शिलापट्ट लगवाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की राजनीति करना जनता के साथ धोखा करने के बराबर है। चार माह से नगर पालिका प्रशासन से मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की जा रही है लेकिन पालिका प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगा। चेताया कि यदि दो दिनों के अंदर निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो नगर पालिका प्रशासन कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रमेशचंद्र सिंह ने मामले की जांचकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed