फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road construction did not start even after seven months of foundation stone

शिलान्यास के सात महीने बाद भी नहीं शुरू हुआ सड़क का निर्माण

Fri, 11 Mar 2022 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Road construction did not start even after seven months of foundation stone
पिछले दिनों जीटी रोड के आठ किलोमीटर के हिस्से को सिक्स लेन करने को लेकर निवर्तमान विधायक साधना सिंह ने करीब 250 करोड़ रुपये की योजना का 31 जुलाई, वर्ष 2021 को शिलान्यास किया था। बावजूद इसके इस दिशा में अभी तक कोई काम शुरू नहीं हो सका है। वहीं सड़क पर बने गड्ढों को भरने की दिशा में भी पीडब्ल्यूडी फिसड्डी साबित हुआ है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। आए दिन राहगीर सड़क पर बने गड्ढों में गिरकर घायल होते रहते हैं।
विज्ञापन

नगर से पड़ाव तक करीब आठ किलोमीटर तक की सड़क को सिक्स लेन करने की कवायद शुरू की गई थी। जीटी रोड को स्टेट हाइवे का दर्जा देने के बाद इस पर सुविधाएं बढ़ाने के लिए निवर्तमान विधायक ने नारियल फोड़कर कार्य आरंभ करने की घोषणा की थी। इसके बाद लोगों को लगा कि शीघ्र ही उन्हें खराब सड़क व जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। दरअसल इस सड़क पर चंदासी में कोल मंडी व पड़ाव में ट्रांसपोर्ट एरिया होने के कारण ट्रकों की भरमार लगी रहती है। इससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाया करती है। समस्या के समाधान के लिए पहले चंदासी से पड़ाव तक ओवरब्रिज बनाने की योजना बनी पर वह फलीभूत नहीं हो पाई। इसके बाद सड़क को सिक्स लेन करने का प्रस्ताव शासन से पास होने के बाद उद्घाटन भी कर दिया गया पर सात माह बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस है। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed