फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road construction did not start even after foundation stone

सांसद के शिलान्यास के बाद भी नहीं शुरू हुआ सड़क का निर्माण

Wed, 15 Dec 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Road construction did not start even after foundation stone
सकलडीहा। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाले मार्ग का निर्माण स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय के हाथों शिलान्यास किए जाने के बाद भी शुरू नहीं हुआ। इससे क्षेत्रीय लोगों में निराशा है। क्षेेेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मार्ग निर्माण शुरू नहीं हुआ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों का कहना कि डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने सीएचसी को गोद लिया गया है। एक जुलाई को जिलाधिकारी के साथ जिले के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने सीएचसी के रास्ते को सीसी रोड बनाने का शिलान्यास किया। इस दौरान लाखों रुपये के विकास योजनाओं की भी शुरुआत की थी। इस क्रम में अधिकारियों के मौखिक निर्देश पर सीसी मार्ग निर्माण कार्य शुरू कराया गया। ठेकेदार ने कार्य शुरू कराया लेकिन तत्कालीन बीडीओ रम्या आर ने कार्य गुणवत्तापूर्ण नही होने पर श्रमदान घोषित कर दिया। इसके बाद से काम बंद है। सड़क की मरम्मत न होने से मरीजों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी प्रसव पीड़ित महिलाओं को होती है। बावजूद इसके अब भी निर्माण कार्य को शुरू नहीं कराया
विज्ञापन

गया है। इस संबंध में बीडीओ राजेश नायक ने बताया कि जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed