{"_id":"61b8ed3871df81657e6a1552","slug":"road-construction-did-not-start-even-after-foundation-stone-chandauli-news-vns6277647139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के शिलान्यास के बाद भी नहीं शुरू हुआ सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के शिलान्यास के बाद भी नहीं शुरू हुआ सड़क का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाले मार्ग का निर्माण स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय के हाथों शिलान्यास किए जाने के बाद भी शुरू नहीं हुआ। इससे क्षेत्रीय लोगों में निराशा है। क्षेेेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मार्ग निर्माण शुरू नहीं हुआ आंदोलन किया जाएगा।
क्षेत्रीय लोगों का कहना कि डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने सीएचसी को गोद लिया गया है। एक जुलाई को जिलाधिकारी के साथ जिले के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने सीएचसी के रास्ते को सीसी रोड बनाने का शिलान्यास किया। इस दौरान लाखों रुपये के विकास योजनाओं की भी शुरुआत की थी। इस क्रम में अधिकारियों के मौखिक निर्देश पर सीसी मार्ग निर्माण कार्य शुरू कराया गया। ठेकेदार ने कार्य शुरू कराया लेकिन तत्कालीन बीडीओ रम्या आर ने कार्य गुणवत्तापूर्ण नही होने पर श्रमदान घोषित कर दिया। इसके बाद से काम बंद है। सड़क की मरम्मत न होने से मरीजों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी प्रसव पीड़ित महिलाओं को होती है। बावजूद इसके अब भी निर्माण कार्य को शुरू नहीं कराया
गया है। इस संबंध में बीडीओ राजेश नायक ने बताया कि जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।