फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road Accident peepal branch fell on passenger-filled auto five people including two women and driver injured

UP Accident: सवारी भरे ऑटो पर गिरी पीपल की डाल, दो महिला और चालक सहित पांच जख्मी; एक रेफर

Mon, 25 Aug 2025 05:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 25 Aug 2025 05:41 PM IST
सार

Chandauli News: चलती ऑटो में गिरने की वीडियो भी वायरल हो रही है। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। ऑटो चालक को हालत गंभीर होने ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य को एडमिट किया गया है।

विज्ञापन
Road Accident peepal branch fell on passenger-filled auto five people including two women and driver injured
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Accident News: चंदौली के सैयदराजा क्षेत्र में जेठमलपुर गांव के समीप रविवार की दोपहर में सवारी लेकर आ रहे ऑटो पर पीपल की मोटी डाल गिर पड़ी। डाल गिरने से ऑटो चालक सहित उसमें सवार पांच लोगों जख्मी हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने ऑटो चालक की हालत गंभीर देख उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के रमऊपुर निवासी ओमप्रकाश (40) ऑटो चलाता है। रविवार को वह ऑटो रिक्शा में सैयदराजा के लिए सवारी भरकर चला। वह अभी जेठमलपुर के समीप पहुंचा था कि सड़क के किनारे सूखे पीपल के पेड़ की मोटी डाल उसके ऑटो रिक्शा पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


डाल गिरने से ओमप्रकाश के साथ ही ऑटो में सवार पहड़िया निवासी सीता (40), शुभम प्रजापति (12), अज्ञात बालक (10), चकिया निवासी सुनैना (50) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को पहुंचाया अस्पता

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चालक ओमप्रकाश की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, सुनैना अपने रिश्तेदारों की मदद से निजी अस्पताल में इलाज कराकर चली गई।

इस संबंध में सैयदराजा थानाध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया कि पेड़ की डाल गिरने से ऑटो चालक सहित पांच लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed