{"_id":"6310e8ca3ddaf02dd01c608a","slug":"road-accident-in-chandauli-traffic-constable-including-two-injured-due-to-uncontrollable-magic-hit-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: चंदौली में बेकाबू मैजिक ने दो बाइक में मारी टक्कर, ट्रैफिक पुलिसकर्मी समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: चंदौली में बेकाबू मैजिक ने दो बाइक में मारी टक्कर, ट्रैफिक पुलिसकर्मी समेत दो घायल
Thu, 01 Sep 2022 10:46 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:46 PM IST
सार
चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के अटल सेतु ब्रिज पर गुरुवार रात बेकाबू मैजिक वाहन ने दो बाइक में टक्कर मार दी। घटना में ट्रैफिक पुलिसकर्मी समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मैजिक वाहन को पुलिस ने कब्जे में लिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली सदर कोतवाली क्षेत्र के अटल सेतु ब्रिज पर गुरुवार रात बेकाबू मैजिक वाहन ने दो बाइक में टक्कर मार दी। घटना में ट्रैफिक पुलिसकर्मी समेत दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मैजिक वाहन कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
बलुवा गांव निवासी चालक संतोष कुमार मैजिक वाहन लेकर अपने ससुराल फुटिया ग्राम जा रहा था। अटल सेतु ब्रिज पर सामने से आ रहे चैनपुरवा गांव निवासी लक्ष्मीकांत यादव (27) की बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित मैजिक पीछे चल रहे एसआई मंजेश शंकर द्विवेदी की बाइक से भी भिड़ गई।
विज्ञापन
इस बाइक पर सवार ट्रैफिक पुलिस का कांस्टेबल आशीष कुमार और दूसरे बाइक के चालक लक्ष्मीकांत घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर सदर कोतवाल संतोष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मैजिक वाहन समेत चालक को कोतवाली ले आए। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात मेडिकल ऑफिसर डा. संजय कुमार ने बताया कि कांस्टेबल आशीष कुमार की दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है। वही लक्ष्मीकांत को कमर में चोट आई है। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन