फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   road accident in Chandauli four youth died in car collided with vehicle

चंदौली में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार नहर में गिरी, डूबने से मिर्जापुर निवासी तीन सगे भाइयों समेत चार की मौत

Thu, 16 Dec 2021 11:38 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली/मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली/मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Dec 2021 11:38 AM IST
सार

भाभी को चंदौली स्थित मायके छोड़ने आए तीन सगे भाइयों समेत चार युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी। 

विज्ञापन
road accident in Chandauli  four youth died in car collided with vehicle
चंदौली अस्पताल में रखा शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इन चार युवकों में से तीन सगे भाई थे। भुड़कुड़ा गांव के समीप बुधवार की देर रात सड़क पर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। डूबने से कार में सवार मिर्जापुर के चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।  

विज्ञापन


बबुरी थाने की पुलिस बुधवार को रात्रि गश्त पर निकली थी। भुड़कुड़ा गांव के पास उन्हें सड़क किनारे नहर में एक कार डूबी दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह कार का शीशा और गेट तोड़कर युवकों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान सुक्खू यादव, बलिराम प्रजापति, गंगा सागर और विद्यापति प्रजापति, गांव शेरवा, थाना जमालपुर, जिला मिर्जापुर के रूप में हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि मिर्जापुर जनपद के निवासी चारों युवक कार से चंदौली की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी बबुरी थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव के पास उनकी कार असंतुलित होकर नहर में गिर गई। पानी में डूबने से चारों की मौके पर मौत हो गई। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है। गाड़ी किस वजह से असंतुलित हुई इसकी जांच की जा रही है। कार को पानी से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। 

हादसे में चार की मौत के बाद गांव में मचा कोहराम

मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवा गांव निवासी तीन भाई समेत चार युवकों की चंदौली में सड़क हादसे में मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन सूचना के बाद चंदौली रवाना हो गए।  शेरवा गांव निवासी इंद्रदेव के पांच पुत्र हैं। उनके दूसरे नंबर के पुत्र का ससुराल चंदौली के रेवसा गांव में है।

बुधवार को इंद्रदेव के तीन पुत्र गंगासागर, विद्यासागर, बलराम अपने साथी सुक्खू यादव पुत्र जयमूरत यादव के साथ भाभी को छोड़ने के लिए रेवसा गांव कार से गए थे। भाभी को उनके मायके छोड़कर सभी रात 10 बजे कार से वापस लौट रहे थे। भुड़कुड़ा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पानी में चली गई। हादसे में कार सवार चारों की मौत हो गई।

मौत की सूचना घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन  सूचना मिलने पर चंदौली के लिए रवाना हो गया। गांव के चार युवकों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। चारों युवकों की शादी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed