फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rishikesh became president, Rahul General Secretary

ऋषिकेश बने अध्यक्ष, राहुल महामंत्री

Sat, 21 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh became president, Rahul General Secretary
सकलडीहा पीजी कॉलेज में प्रमाण पत्र के साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद - फोटो : CHANDAULI
सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में शनिवार को भारी गहमागहमी के बीच छात्रसंघ का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर ऋषिकेश कुमार, महामंत्री पद पर राहुल कुमार, उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार यादव, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर शुभम जायसवाल और पुस्तकॉलय मंत्री पद पर आलोक कुमार निर्वाचित घोषित हुए। शिक्षा संकाय पद पर विश्वजीत कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। मतगणना के दौरान कई मत अवैध रहे व कई छात्रों ने नोटा का भी प्रयोग किया। चुनाव परिणाम आने के बाद छात्रों का एक गुट धांधली का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गया। एसडीएम अजय मिश्रा और सीओ अनिरूद्ध सिंह ने छात्रों को समझाकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुबह से ही छात्रों का हुजूम कॉलेज गेट के बाहर उमड़ने लगा था। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. शमीम राईन और प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। दोपहर में छात्रों के एक गुट ने फर्जी आई कार्ड का प्रयोग किए जाने व एक कर्मचारी पर मनमानी किए जाने का आरोप लगाते हुए कॉलेज प्रशासन और पुलिस से शिकायत की, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताते हुए मतदान प्रक्रिया जारी रखी। अंत में दो बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर ऋषिकेश कुमार ने 372 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सौरभ यादव को 37 मतों से पराजित किया। सौरभ को 335 मत पाकर संतोष करना पड़ा। अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियों में रूपेश कुमार सिंह को 162 मत और आलोक चौरसिया को 112 मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार यादव ने 318 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार गुप्ता को 40 मतों से पराजित किया। अजय को 278 मत पाकर संतोष करना पड़ा। वहीं उपाध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियों में शिवा कुमार को 214 मत और कृष्ण कुमार रस्तोगी को 160 मत हासिल हुए। इसके अलावा महामंत्री पद पर राहुल कुमार राजभर 578 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ज्ञान प्रकाश मौर्या को 303 मतों से पराजित किया। ज्ञान प्रकाश को मात्र 275 मत ही मिले। वही महामंत्री पद के तीसरे उम्मीदवार राहुल गुप्ता को 116 मत प्राप्त हुआ। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर दो प्रत्याशियों की आमने-सामने की टक्कर में शुभम जायसवाल ने 528 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी श्वेत कुमार प्रियदर्शी को 128 मतों से पराजित किया। श्वेत प्रियदर्शी को 400 मत मिले। पुस्तकालय मंत्री पद पर आलोक कुमार ने 438 मत मिला, उन्होंने गणेश गुप्ता को 76 मतों से पराजित किया। गणेश गुप्ता को 362 और ओमप्रकाश को 165 मतों से संतोष करना पड़ा। शिक्षा संकाय पर विश्वजीत कुमार को निर्विरोध चुने जाने पर चुनाव परिणाम के बाद एक साथ चुनाव अधिकारी के देखरेख में शपथ ग्रहण कराया गया। इस मौके पर कोतवाल विनोद मिश्रा, डॉ. दयानिधि सिंह यादव, डॉ. यज्ञनाथ पांडेय सहित कॉलेज प्रशासन के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनाव में 41 ने किया नोटा का प्रयोग
सकलडीहा पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में कुल 2355 छात्र-छात्रा मतदाताओं में 2176 लोगों को ही आईकार्ड जारी हुआ था। इसमें 983 मत पड़े। इस दौरान 41 छात्रों ने नोटा का प्रयोग किया जबकि 37 मतों को अवैध घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर नोटा शून्य व अवैध मत दो, उपाध्यक्ष पद पर नोटा छह व अवैध मत सात, महामंत्री पद पर नोटा आठ व अवैध मत छह, कला संकाय पर नोटा 19 और 12 मत अवैध और पुस्तकॉलय मंत्री पद पर नोटा आठ और 10 मत अवैध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed