फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Revised list of panchayat election reservation in chandauli

यूपी पंचायत चुनाव: चंदौली में पंचायत चुनाव आरक्षण की संशोधित सूची जारी, यहां देखें लिस्ट

Sun, 21 Mar 2021 10:59 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: हरि User Updated Sun, 21 Mar 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
Revised list of panchayat election reservation in chandauli
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
आरक्षण को लेकर हाईकोर्ट के दखल के बाद शासन स्तर से जारी निर्देशों के अनुसार पंचायतों की संशोधित आरक्षण सूची शनिवार को जारी कर दी गई। चंदौली जिला पंचायत सदस्य पद की संशोधित आरक्षण सूची में व्यापक फेरबदल देखने को मिल रहा है। इस नई आरक्षण सूची से कुछ लोगों की संजीवनी मिली, तो कई लोगों की उम्मीदें धराशाही हो गईं हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के लिए नियामताबाद सेक्टर नंबर-1 ओबीसी, सेक्टर-2 महिला, सेक्टर-3 ओबीसी, सेक्टर-4 ओबीसी, सेक्टर-5 ओबीसी और सेक्टर-6 अनारक्षित है। चहनियां सेक्टर-1 ओबीसी महिला, सेक्टर-2 ओबीसी, सेक्टर-3 ओबीसी महिला और सेक्टर-4 अनारक्षित है। चंदौली सेक्टर-1 अनुसूचित जाति, सेक्टर-2 अनारक्षित, सेक्टर-3 महिला और सेक्टर-4 अनारक्षित है।
विज्ञापन


बरहनी ब्लॉक का सेक्टर नंबर 1 महिला, सेक्टर 2 महिला, सेक्टर 3 महिला और सेक्टर 4 अनारक्षित है। धानापुर ब्लॉक का सेक्टर-1 ओबीसी महिला, सेक्टर-2 महिला, सेक्टर 3 अनारक्षित और सेक्टर 4 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। शहाबगंज सेक्टर एक अनुसूचित जाति, सेक्टर-2 अनारक्षित, सेक्टर-3 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सकलडीहा ब्लाक का सेक्टर नंबर 1 अनारक्षित, सेक्टर-2 अनारक्षित, सेक्टर-3 अनारक्षित, सेक्टर-4 अनुसूचित जाति और सेक्टर-5 ओबीसी है। चकिया ब्लाक का सेक्टर नंबर 1 अनुसूचित जाति, सेक्टर-2 अनुसूचित जाति और सेक्टर 3 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। जबकि नौगढ ब्लॉक का सेक्टर एक अनुसूचित जाति महिला और सेक्टर दो अनारक्षित है।

क्लिक कर नीचें देखें सूची- 
 

ब्लॉक प्रमुख की सूची के बाद बढ़ी हलचल

प्रधान की सूची- सकलडीहा, बरहनी, चहनियां, चंदौली, धानापुर, नौगढ़, नियमताबाद, साहबगंज,

जिला पंचायत

बीडीसी- सकलडीहा, बरहनीचंदौली, धानापुर, नौगढ़, नियमताबाद, साहबगंज,

जैसे ही ब्लॉक परिसर के सूचना पट पर सूची चस्पा हुई। इसे देखने के लिए लोगों की होड़ मच गई। जिले के ब्लाक प्रमुख के आरक्षण की बात करें तो इसमें नियमताबाद पिछड़ी जाति महिला, बरहनी महिला, धानापुर सामान्य, सकलडीहा सामान्य, चहनिया पिछड़ी जाति, चंदौली सामान्य, शाहबगंज अनुसूचित जाति, चकिया पिछड़ी जाति और नौगढ़ अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुई है।

इसमें नियमताबाद पिछड़ी जाति महिला, बरहनी महिला, धानापुर, चंदौली, सकलडीहा सामान्य, चहनिया, चकिया पिछड़ी जाति, शाहबगंज अनुसूचित जाति और नौगढ़ अनुसूचित जाति महिला है। इसे लेकर ब्लॉक परिसर में गहमागहमी का माहौल देखने को मिला।

आरक्षण सूची आते हीं गांव में बढ़ी चहल-पहल

हाई कोर्ट के निर्देश के बाद ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की आरक्षण की सूची सार्वजनिक कर दी गई। सूची जारी होते ही गांव में हलचल बढ़ गई। जहां मनमाफिक आरक्षण सूची आई वहां तो खुशी का माहौल हो गया लेकिन जिनके मनमाफिक सूची आई उनमें मायूसी छा गई। यही नहीं ब्लॉक मुख्यालयों पर आरक्षण सूची देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लग गई और लोग आरक्षण सूची देख अपने शुभचिंतकों को समर्थकों को मोबाइल से फोन करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed